Categorized | लखनऊ.

अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव ‘क्वान्टा-2011’ का दूसरा दिन

Posted on 20 November 2011 by admin

quanta-eventदेश-विदेश के बाल वैज्ञानिकों के बीच मेन्टल एबिलिटी, गणित एवं विज्ञान माॅडल प्रतियोगिताओं में कड़ी प्रतिस्पर्धा

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चैक द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव ‘क्वान्टा-2011’ का दूसरा दिन आज विज्ञान व गणित की रोचक प्रतियोगिताओं के नाम नाम रहा एवं विश्व के 19 देशों से पधारे बाल वैज्ञानिकों के मध्य कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। जहाँ एक ओर एक्टा मैथमेटिका, मेन्टल एबिलिटी टेस्ट एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने एक-दूसरे पर अपनी उत्कृष्टता साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी तो वहीं दूसरी ओर इनसाइट (स्कल्पिटिंग फ्राम द कम्प्यूटर जंक) प्रतियोगिता में कम्प्यूटर के टूटे-फूटे हिस्सों को जोड़कर आकर्षक विज्ञान माॅडल बनाते देखना विस्मित कर देता था। इससे पहले आज प्रातः बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में आज की प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ हुआ तथापि विभिन्न देशों से पधारे वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों ने दीप प्रज्वलित कर दूसरे दिन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने देश-विदेश से पधारे बाल वैज्ञानिकों का भरपूर मार्गदर्शन किया।
आज प्रातःकालीन सत्र में आयोजित ‘‘ऐक्टा मैथमेटिका’’ गणित क्विज प्रतियोगिता अत्यन्त रोचक रही और गणित के गूढ़ प्रश्नों के जवाब में छात्रों की हाजिर जवाबी लाजबाब रही। लिखित प्रतियोगिता के पश्चात लगभग 24 टीमों ने इस क्विज में प्रवेश किया, जिसमें से पाँच टीमों को फाइनल राउण्ड के लिए चयनित किया गया। प्रतियोगिता में अंकगणित, बीजगणित, रेखा गणित इत्यादि पर आधारित प्रश्नों की झड़ी लग गई और छात्रों ने बड़े ही उत्साह से गूढ़ प्रश्नों के उत्तर भी बिजली की गति से दिये। आॅडियो-विजुअल राउण्ड व बजर राउण्ड भी अत्यन्त दिलचस्प रहा। गणित क्विज प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रख्यात अंग्रेजी प्रवक्ता श्री कार्लाइल मैकफारलैण्ड ने किया। श्री मैकफारलैण्ड ने ही आज मेन्टल एबिलिटी क्विज प्रतियोगिता का भी कुशल संचालन किया, जिसमें देश-विदेश की छात्र टीमों ने लिखित परीक्षा के बाद मौखिक परीक्षा में प्रतिभाग किया। छात्रों ने इस बुद्धि परीक्षण में अपनी तीव्र बुद्धि, मन की एकाग्रता, तार्किक क्षमता व सूझ-बूझ का इतना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया कि सभी दंग रह गये।
अपरान्हः सत्र में आज देश-विदेश से पधारी टीमों ने ‘‘इनसाइट (स्कल्पिटिंग फ्राम द कम्प्यूटर जंक)’’ प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी छात्रों की रचनात्मकता, सोच एवं क्रियात्मकता को जांचने-परखने एवं निखारने का प्रयास किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कम्प्यूटर के पार्टस निकालकर उनसे कलात्मक चीजें बनाने का अवसर दिया गया। हर टीम में दो प्रतिभागी छात्र थे जो अत्यन्त उत्साह के साथ विश्व एकता एवं विश्व शान्ति के प्रयासों को मूर्त रूप देने में व्यस्त थे। अपरान्हः सत्र में ही आयोजित ‘वाद-विवाद प्रतियोगिता’ ने भी प्रतिभागी छात्रों व दर्शकों को ज्ञान की गंगा में डूबने का अभूतपूर्व अवसर दिया। प्रतियोगिता का विषय था ‘द इन्टरनेट विल सून रूल आॅवर लाइव्स’। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विश्व के कोने-कोने से पधारे बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान में नैतिक मूल्यों के समावेश पर बल दिया। इसके अलावा आज साइंस एवं एस्ट्रानाॅमी क्विज प्रतियोगिता का लिखित राउण्ड भी सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में भी देश-विदेश के छात्रों ने अपने ज्ञान-विज्ञान का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय ‘क्वान्टा-2011’ में  ब्राजील, बुल्गारिया, कनाडा, चेक रिपब्लिक, फिनलैंड, जर्मनी, हाँगकाँग, जार्डन, कजाकिस्तान, लेबनान, मलेशिया, नेपाल, रूस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, ओमान, थाईलैण्ड एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से पधारे छात्र विभिन्न  रोचक प्रतियोगिताओं में बड़े उत्साह से हिस्सा लेकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन कर रहे हैं। महोत्सव के तीसरे दिन कल 21 नवम्बर को अक्वा चैलेन्ज (वाटर क्राफ्ट रेस) एवं साइंस एवं एस्ट्रोनाॅमी क्विज प्रतियोगिताओं में अपने मेधात्व का परचम लहरायेंगे। इसके अलावा सायं सत्र में आयोजित ‘साँस्कृतिक संध्या’ के अन्तर्गत प्रतिभागी छात्र अपने-अपने देश के लोकनृत्यों की इंद्रधनुषी छटा बिखेरकर ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को चरितार्थ करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in