जनचेतना यात्रा

Posted on 19 November 2011 by admin

11 अक्टूबर को सिताब्दियरा बिहार से प्रारम्भ हुुई जनचेतना यात्रा 20 नवम्बर को दिल्ली में प्रवेश करने से पहले दूसरी बार आज उत्तराख्ंाड से उ0प्र0 की सीमा में भागूवाला जनपद बिजनौर में प्रवेश किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती प्रदेश के विभाजन का सपना दिखाकर जनता को दिग्भ्रिमित कर रही है, क्योंकि विभाजन करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। विभाजन करने के लिए केन्द्र सरकार की भूमिका अग्रणी होती है, न कि प्रदेश सरकार की।
धामपुर-नगीना राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित के.एम.इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार से प्रारम्भ हुई जन चेतना यात्रा का आज 38वां दिन है और यह यात्रा 20 नवम्बर को दिल्ली पहुंचकर सम्पन्न होगीं। 40 दिन की यह जन चेतना यात्रा उन्होंने इस उद्देश्य को लेकर प्रारम्भ की थी कि जहां-जहां भी वह जन चेतना यात्रा लेकर पहुंचे, वहां-वहां के लोग जागरूक हो सके और आज उन्हें लग रहा है कि वह अपने उद्देश्य में लगभग कामयाब हो रहे है।
श्री आडवाणी ने अपने संबोधन में कहा कि भले ही 20वीं सदी अंग्रेजों के नाम नहीं हो, लेकिन 21वीं सदी भारत की होगी। आजादी के बाद देश ने जो तरक्की करनी थी, वह केन्द्र की भ्रष्ट सरकारों के कारण नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन की यह छठी यात्रा है, जिसे पूर्व की तमाम यात्राओं से अधिक जनसमर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा की सफलता में केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने तो महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा उपलब्ध कराती और न ही उन्हें यात्रा निकालने की आवश्यकता पड़ती।
पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री आडवाणी ने कहा कि जनचेतना यात्रा को मिले जनसमर्थन से हमें विश्वास हो गया है कि उनकी यह यात्रा देश में एक नयी क्रांति लाएगी और जनता परिवर्तन का नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने कहा कि नोट के बदले वोट कांड देश के इतिहास को कलंकित करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह को ईमानदार प्रधानमंत्री कहा जाता है, किन्तु जो 19 सांसदों की खरीद-फरोख्त सरकार बचाने के लिए की गई, वह प्रधानमंत्री की अनुमति के बिना संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस देश की जनता को अब समझना होगा कि कांग्रेस और बसपा जैसी पार्टियों ने इस देश का बेड़ा गर्ग करके रख दिया है और इतिहास गवाह है कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में रही, तब-तब महंगाई चरम सीमा पर पहुंची है। उन्होंने प्रदेश के उच्च स्तरीय नेताओं का आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में विचार मंथन करने के बाद पार्टी सिद्धान्त और नीतियाकें के प्रति निष्ठावान लोगों को ही प्रत्यासी बनाया जाए।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि आज पूरा देश महंगाई से जूझ रहा है। बलात्कार की घटनाओं ने नाक में दम करके रख दिया है। प्रदेश में अराजकता का माहौल छाया हुआ है और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती प्रदेश का विभाजन करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा राज्य है और उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, भय और अपराध मुक्त शासन के स्वप्न को साकार करने के लिए हमें लोगों को जागरूक करने की शुरूआत उत्तर प्रदेश से करनी होगी। यदि हमनें उत्तर प्रदेश के लोगों को जागरूक कर लिया तो पूरा देश अपने आप जागरूक हो जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनावों की तैयारियों में जुट जाने की अपील की।
सायं 4.बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का रथ जनसभा स्थल पर पहुंचा तो पूर्व केन्द्रीय अशोक प्रधान, पूर्व मंत्री भारतेन्द्र सिंह, पूर्व भाजपा विधायक डा.इन्द्रदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह चैहान सहित अन्य राष्ट्रीय, प्रदेश व जनपद स्तरीय नेताओं व जेड सुरक्षा कमाण्डों के साथ मंच तक पहुंचे तो जनसभा स्थल पर मौजूद हजारों की संख्या में लोगों ने लालकृष्ण आडवाणी जिन्दाबाद, भाजपा जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाने शुरू कर दिये। मंच पर पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी ने जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया तो जनता ने भी नारों की गंूज से उनका अभिवादन स्वीकार किया। अफजलगढ़ जाते समय महाराणा प्रताप चैक पर क्षेत्र के पूर्व विधायक डा.इन्द्रदेव सिंह ने अपने समर्थकों के साथ जन चेतना यात्रा का भव्य स्वागत किया।
जनसभा में लालकृष्ण आडवाणी की पुत्राी श्रीमति प्रतिभा आडवाणी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमति करूणा शुक्ला, राष्ट्रीय महामंत्री अनन्त कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद, रा0मंत्राी अशोक कुमार प्रधान, मजदूर माह संघ के प्रदेश सह संयोजक जोगेन्द्र सिंह वालिया, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अंजान, डा.तेजपाल वर्मा, हेमेन्द्रपाल सिंह, सतवीर त्यागी एड0, नरेन्द्र खत्री ;नई दिल्ली, प्रदेश मंत्राी अशोक कटारिया, जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह चैहान, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र धनौरिया, पूर्व मंत्री कुं.भारतेन्द्र सिंह, पूर्व भाजपा विधायक डा.इन्द्रदेव सिंह, महावीर सिंह, डा.वेदप्रकाश चैहान व राजेन्द्र सिंह चैहान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्रीमति लज्जा रानी गर्ग, पश्चिम क्षेत्रा प्रभारी श्रीमति नीरजा सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमति कांता कर्दम, जिला महामंत्राी श्रीमति सुमन त्यागी, सी.पी.सिंह, लीना सिंघल, आशीष सिंघल, अनिल राजपूत, पुरूषोत्तम अग्रवाल, नितिन अग्रवाल एड.प्रेमचन्द्र छाछर, उदित जैन, जयवीर सिंह सिसौदिया, दुष्यंत चैहान, आदर्श अग्रवाल, राजू गुप्ता, गौरव पोश्वाल, राकेश चैधरी, मनोज पोश्वाल, चन्द्रवीर सिंह गहलौत एड., अरविन्द शास्त्राी ;बिजनौरद्ध, विकास अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, कुं.अशोक राजपूत, कविता चैधरी, शकुंतला रस्तौगी, कामना आर्य, गोपाल अंजान, विजय मोहन, हरीश द्विवेदी, प्रकाश पाल, राकेश चोैधरी, रक्षपाल सिंह राणा, संजय सेठी, राजू गुप्ता, राजेन्द्र कात्यायन तथा अनिल विश्नोई मीडिया प्रभारी आदि शामिल रहे। जनसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह चैहान ने की तथा संचालन दयाशंकर राणा और सुमन त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in