Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी गरीबों और किसानों का साथ देती है

Posted on 19 November 2011 by admin

बसपा और कांग्रेस की सरकारें कारखाना मालिकों की मदद करती हैं। समाजवादी पार्टी गरीबों और किसानों का साथ देती है। समाज के पिछड़ों और दलितों को सम्मान देती है। निषाद समाज की फूलन देवी को समाजवादी पार्टी ने लोकसभा भेजा था। इस समाज को अनुसूचित जाति की सुविधाएं देने का शासनादेश मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने जारी किया था जिसे बसपा सरकार ने आते ही रद्द कर दिया।  समाजवादी पार्टी बनने पर किसानों को, निषाद समाज को सम्मान सुविधा और मदद सभी कुछ दिया जाएगा। यहां चीनी मिल भी लगाई जाएगी।
19-11-2011-shajanwa-gorakhpur-3पिपराइच के खुटहन खास में स्व0 जमुना प्रसाद निषाद पूर्व मंत्री की स्मृति में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने उक्त भरोसा दिया। सभा में बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग उपस्थित थे। श्री यादव ने यहां स्व0 निषाद के समाधि स्थल के पास उनकी प्रतिमा लगाने के लिए दो लाख रूपए भी दिए और आगे भी मदद का आश्वासन दिया।
श्री अखिलेश यादव ने स्व0 जमुना प्रसाद निषाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे गरीबों, किसानों और अपने समाज की भलाई के लिए सतत संघर्षशील  रहे थे। उनकेा पुलिस ने केस में फंसाकर उत्पीडि़त किया। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सच्चाई सामने लाई जाएगी। जो उन्हें गलत ढंग से फंसाने में दोषी होगें उन्हें सजा दिलाई जाएगी। उन्होने स्व0 जमुना निषाद के परिवारीजनों को मदद का भी वचन दिया।
श्री यादव ने कहा प्रदेश में बसपा के कुशासन से भी लोग दुःखी है। लेकिन किसान सबसे ज्यादा दुःखी है। उसकी मेहनत की मजदूरी भी नहीं मिल रही है। तैयार फसल की उचित कीमत नहीं मिलती हे। सरकार में ऐसी कुव्यवस्था है कि समय पर खाद, पानी, बिजली सबसे किसान वंचित रहता है। नहरें सूखी है। खाद ब्लैक में बिक रही है। बिजली संकट से खेती और उद्योग धंधे चैपट है। सरकारी खरीद में धांधली है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार किसानों को कमजोर नहीं होने दिया। समाजवादी पार्टी की सरकार में नई चीनी मिलें लगी, गन्ने का रिकार्ड उत्पादन हुआ, चीनी उत्पादन में प्रदेश अव्वल रहा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो फिर नई चीनी मिलें लगाई जाएगी, गन्ने बुवाई का रकबा बढ़ेगा। किसानों को गेहूॅ, धान, गन्ने का उचित एवं लाभप्रद मूल्य दिया जाएगा। छात्राओं को कन्या विद्याधन, बेकारी भत्ता, लोकतंत्र सेनानियों को पेंशन दी जाएगी। दिमागी बुखार के इलाज के रोकथाम की जाएगी।
श्री यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से मंहगाई बढ़ती है। मंहगाई का सबसे ज्यादा असर घर की महिलाओं पर पड़ता है। घर का बजट बिगड़ता है। आम आदमी तबाह है। बसपा सरकार के रहते सभी वर्ग के लोग त्रस्त हैं। इसलिए हमारी जनता से अपील है कि वह समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाए जिससे राज्य की जनता के साथ न्याय किया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in