Categorized | लखनऊ.

आज कंाग्रेस पार्टी द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

Posted on 19 November 2011 by admin

भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी जी के जन्म दिवस(19नवम्बर) के मौके पर आज कंाग्रेस पार्टी द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसके तहत सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय, नेहरूभवन, 10 माल एवेन्यू के प्रांगण में प्रातः श्रीमती इन्दिरा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कंाग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी-प्रशासन एवं दौरा श्री प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में वयोवृद्ध कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती स्वरूप कुमारी बख्शी एवं पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी द्वारा श्रीमती इन्दिरा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा मौजूद सभी वरिष्ठ कंाग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्रीमती स्वरूप कुमारी बख्शी ने कहा कि इंदिरा जी ने देश के गरीबों, वंचितों और आम जनता के लिए जो कार्य किये हैं उसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता है।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते कहा कि इन्दिरा जी ने सत्ता में भागीदारी के लिए पंचायतराज प्रणाली को लागू करके सत्ता का विकेन्द्रीकरण के जरिये जन-जन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने जैसा महान कदम उठाकर सबको बराबरी का अधिकार दिलाया। इन्दिरा जी साहस और दृढ़ता की प्रतिमूर्ति थीं। संविधान में संशोधन करके प्रीवीपर्स को खत्म कर देश को एक सूत्र में बांधने एवं मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया था। उन्होने धर्मनिरपेक्ष समाजवादी आन्दोलन के जरिये देश की एकता-अखण्डता को अक्षुण्य रखने की जो नींव रखी, उसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। उन्होने कहा कि इन्दिरा जी का सामाजिक परिवर्तन के प्रति दृढ़ संकल्प था। उनमें यथास्थितिवाद को तोड़ने की बेचैनी थी। निर्दिष्ट दिशा की ओर चलने की महत्वाकांक्षा थी। समाज के उत्थान और विषमता दूर करने के लिए उन्होने पूंजीवादी शक्तियों को नेस्तनाबूत कर दिया। वह साहस और दृढ़ता की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होने विश्व क्षितिज पर हिन्दुस्तान को स्थापित करने का जो महान कार्य किया उससे कांग्रेसजनों को गर्व है। शोषित, पीडि़त और वंचितों के लिए उन्होने ऐतिहासिक कार्य किये। उन्होने कहा कि आज के दिन हम सभी को इन्दिरा जी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, ए.आई.सी.सी. सदस्य सरदार दलजीत सिंह आदि वरिष्ठ नेताओं ने भी जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री राज बहादुर, एमएलसी श्री नसीब पठान, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, पूर्व विधायक श्री रामकुमार भार्गव, श्री श्यामलाल पुजारी, डा0 जियाराम वर्मा, डा0 नीरज बोरा, श्री सिराजवली खां‘शान’, श्री इरशाद अली, डा0 शशिकान्त तिवारी, श्री जगदीश अवस्थी, श्री रमेश मिश्रा, श्री एस.जे.एस. मक्कड़, श्री अर्शी रजा, श्री विजय बहादुर सिंह, श्री गिरिजा शंकर अवस्थी, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री संगमलाल शिल्पकार, श्री नुसरत अली, श्री बलदेव चैधरी, श्री शकील फारूकी, श्री राज्यपाल सिंह, श्री अवधेश सिंह, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री अनूप श्रीवास्तव, श्रीमती सुरैया सिद्दीकी, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्रीमती बबिता सिंह, श्रीमती नूतन बाजपेई, श्रीमती आरती बाजपेई, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री मेंहदी हसन, श्री आशुतोष मिश्रा, श्री सुरजीत सोनकर, श्री शाहकार जैदी, श्री एस.के. अस्थाना, श्री फाखिर सिद्दीकी, श्री नवीन जायसवाल, श्रीमती अंजुम खान, सै0 अहमद हसन रिजवी(रिंकू) सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन मौजूद रहे।

इसके पूर्व प्रातः पटियाला स्टेट बैंक के सामने(गणेशगंज पार्क) गणेशगंज में उ0प्र0 कंाग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा. नीरज बोरा द्वारा आयोजित श्रीमती इन्दिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण एवं इन्दिरा पार्क का उद्घाटन पूर्व मंत्री श्रीमती स्वरूप कुमारी बख्शी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर डा0 नीरज बोरा सहित श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री विजय सक्सेना, श्री डिम्पल अग्रवाल, श्री नुसरत अली, डा0. राजा राम गुप्ता, श्री बसंत लाल मेहरोत्रा, श्री स्वराज कुमार, श्री मुकेश गुप्ता, श्री गुलाब चैधरी, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री रफीक, श्री मुकरमा, श्री जी.एस. श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन एवं स्थानीय जनता मौजूद रही।
तदुपरान्ह कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत गढ़ी कनौरा, वार्ड अम्बेडकरनगर-प्रथम, आलमबाग, लखनऊ में पूर्वान्ह एकता फाण्डेशन लखनऊ द्वारा आयोजित ‘‘दस्तकार फोटो पहचान पत्र’’ (हस्तशिल्प विभाग-भारत सरकार द्वारा) अभियान का शुभारम्भ किया गया।
इसके अलावा श्रीमती गांधी के जन्मदिवस पर इन्दिरा स्थल मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री दिनेश चन्द्र तिवारी‘पायलट’ द्वारा कानपुर रोड पर मध्यान्ह मरीजों को फल वितरण, सद्भावना दिवस एवं विकलांगों एवं गरीब महिलाओं को वस्त्र वितरण एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इन्दिरा स्थल पर सुन्दरपाठ का भी आयोजन किया गया तथा श्री दिनेश चन्द्र तिवारी‘पायलट’ सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों द्वारा श्रीमती गांधी को भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित किया गया। देर सायं तक भण्डारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in