Categorized | लखनऊ.

जन चेतना यात्रा

Posted on 18 November 2011 by admin

जनचेतना यात्रा के नायक पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की जन चेतना यात्रा का उ0प्र0 के बिलासपुर, मुण्डा पाण्डेय (मुरादाबाद) में भब्य स्वागत होगा। श्री आडवाणी रामपुर में भाजपा द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करने के उपरान्त जेपी नगर, सिम्भावली, हापुड़, पिलकुंआ में स्वागत होगा। वे कल सांयकाल रामलीला मैदान घंटाघर गाजियाबाद में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश मीडिया हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनचेतना यात्रा का उत्तराख्ंाड और उ0प्र0 की सीमा पर भागूवाला (बिजनौर) में प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज उ0प्र0 में प्रवेश करने पर उनका भब्य स्वागत किया। श्री शाही दि0 19-20 को जनचेतना यात्रा के साथ रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेता एवं म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री उमा श्री भारती कल 19 नवम्बर को पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की जनचेतना यात्रा रूद्रपुर (उत्तराखंड) एवं रामपुर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करंेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय कटियार कल 19 नवम्बर को लखनऊ में पार्टी द्वारा आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी कल 19 नवम्बर को बंगाली कालौनी रामपुर में मा0 लालकृष्ण आडवाणी जी की यात्रा का स्वागत करेंगे एवं जनचेतना यात्रा में साथ रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in