Categorized | लखनऊ.

केन्द्र सरकार में तनिक भी ईमानदारी होती तो जन-धन की इस खुली लूट पर पर्दा डालने के बजाय उ0प्र0 सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती

Posted on 18 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश द्वारा मनरेगा में हुए घोटालों को लेकर फिर एक बार पत्र लिखने को महज नाटक और जनता को भ्रमित करने वाला बताया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आज पे्रस से वार्ता करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को ई0डी0 के माध्यम से उ0प्र0 सरकार के लोगों द्वारा किए गए वित्तीय अनियमितताओं के पुख्ता जानकारियाॅं उपलब्ध हैं अकेले नोयडा गे्रटर नोयडा में फर्जी कम्पनियां बनाकर किए गए निवेश हजारों करोड़ के हैं। यदि केन्द्र सरकार में तनिक भी ईमानदारी होती तो जन-धन की इस खुली लूट पर पर्दा डालने के बजाय उ0प्र0 सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती तथा ऐसे वेनामी धन को जब्त कर जनहित के कार्यो में लगाती।
श्री तिवारी ने बसपा प्रवक्ता के उस बयान की कड़ी आलोचना की है जिसमें बसपा प्रवक्ता ने यह कहा कि उमा भारती को संविधान की जानकारी नहीं है। श्री तिवारी ने कहा कि खुलेआम संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली बसपा सरकार है पार्टी किस मुंह से संविधान की दुहाई दे रही है। साध्वी उमा भारती पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं। उनके खिलाफ बसपा प्रवक्ता की टिप्पणी निन्दनीय है और अशोभनीय हैं। संविधान की दुहाई दे रही बसपा की सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्ष में हर पल हर क्षण संविधान को दरकिनार कर तानाशाहपूर्वक काम किया है। ताजा मामला निकाय चुनाव का है। उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद बसपा की सरकार चुनाव कराने से भाग रही है। इससे स्पष्ट हो गया है कि बसपा सरकार को इस बात का पूरा एहसास हो गया है कि आगामी विधान सभा चुनाव में उसकी पराजय सुनिश्चित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in