Categorized | लखनऊ.

जनविरोधी सरकार के खिलाफ आगामी शीत कालीन सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लायेगी

Posted on 16 November 2011 by admin

जनस्वाभिमान यात्रा के आठवें दिन हैदरगढ़ पहुँचे यात्रा के नायक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि पूरे प्रदेश में बसपा सरकार के खिलाफ जबरदस्ती जनाक्रोश व्याप्त हैं। खाद, बीज पानी बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए हाहाकार मचा है। भारतीय जनता पार्टी इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ आगामी शीत कालीन सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लायेगी।
thauri_me_kalraj_mishra_3उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक देख मायावती जनता का ध्यान बाँटने के लिए राज्य विभाजन का दाँव चल रही है। यदि ऐसा हो भी जाये तो इससे आम जनता को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। न मँहगाई कम होने वाली न ही भ्रष्टाचार का सफाया हो सकता है। उ0प्र0 चुनाव के ठीक पहले लोकायुक्त की बढ़ती सक्रियता भ्रष्टाचार व अपराधीकरण के चलते मंत्रियों के लगातार हो रहे इस्तीफे के दबाव से बचने के लिए बसपा ने यह खेल खेला है। अब चलाचली की बेला में खिलौनों की तरह प्रदेश के बँटवारे का शिगुफा छोड़कर मायावती पैतरेंबाजी कर रही है।
श्री मिश्र ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में हुए घोटाले की हम शुरू से सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सीबीआई जांच कराने के आदेश का हम स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में हुए घोटालों की भी सीबीआई से जांच कराने की मंाग करता हूँ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने हित को ध्यान में रखकर स्थानीय निकाय चुनाव में न कराने की लगातार कोशिश कर रही थी। हाईकोर्ट के निर्णय से उनका मंसूबा ध्वस्त हुआ है। अब उन्हें निकाय चुनाव का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि बसपा के साढे़ चार वर्षों के शासन में सर्वाधिक तबाही किसानों की हुई। उन्हें लागत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। धान की खरीद बिचैलिये कम पैसे में कर रहे है। मजबूर होकर किसान आत्महत्या जैसे खतरनाक कदम उठा रहा है। अपने को दलित कहने वाली मायावती के शासन में दलितों के ऊपर ही सबसे अधिक अत्याचार हुए, माँ बहनों की इज्जत लूटी गई, सरकार के मंत्री/विधायक अबलाओं के साथ बलात्कार करते रहे और मायावती उन्हें बचाने में लगी रही। एससी-एसटी एक्ट का दुरपयोग कर सर्वर्णों को परेशान किया गया। व्यापारी सैट-वैट-मैट से तबाह होते रहे है, विरोध करने पर इनकी दिनदहाड़े हत्या तक कर दी गई। उन्होंने ऐसी अनाचारी, दुराचारी, अत्याचारी, सरकार को हटाकर प्रदेश में विकास का काम करने वाली भाजपा सरकार बनाने का आवाहन किया।
श्री मिश्र ने कहा कि कांग्रेस के महासचिव ने प्रदेश के नौजवान को बाहर जाकर भीख मांगने की बात कह कर उनका अपमान किया है। भीख मंगवाने के लिए सर्वाधिक जिम्मेदार कांग्रेस को ठहराते हुए कहा कि उनके इतने लम्बे शासन काल में प्रदेश में उद्योग क्यों नहीं लगे? आजीविका के लिए उ0प्र0 के लोग देश में ही नहीं विदेश में भी जाते है। मुम्बई को मुम्बई बनाने में सबसे ज्यादा योगदान उ0प्र0 के लोगों का ही है। राहुल गांधी द्वारा प्रदेश की महिलाओं को हर सप्ताह बच्चा पैदा करने की टिप्पणी को उनका ओछापन बताते हुए कहा कि उन्हें ऐसे शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए।
सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविद ने कहा कि इमरजेन्सी के समय भी जनता को इतनी परेशानी नहीं हुई थी। लोकतन्त्र में आप मालिक है मौका मिलते ही ऐसी तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंके।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, यात्रा के प्रभारी पूर्व मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में बैठ हुई। भ्रष्टाचार की देवी नोट गिनने की मशीन बन चुकी है।
प्रदेश मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि ख्ूानी पंजे, मस्ताना पागल हाथी, साइकिल सवार गुण्डों व बहूबेटियों के अपमान से यदि मुक्ति चाहते है तो प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायें।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अनुपमा जायसवाल, सुन्दर लाल दीक्षित,रामनरेश रावत जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी, दिनेश दुबे, अतुल दीक्षित, आदि लोग उपस्थिति थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in