Categorized | लखनऊ.

घोटालों के घंटाघर से घोषणाओं के सब्जबाग का घरौंदा

Posted on 16 November 2011 by admin

dsc_0111भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि भ्रष्टाचार, घोटालों में चैतरफा घिरी मुख्यमंत्री सुश्री मायावती  की घोषणाएं लोकप्रिय, जन भावनाओं पर राजनैतिक दुर्भावना का हमला है।
श्री नकवी ने कहा कि उ0प्र0 की लोकप्रिय जनभावना प्रदेश को भ्रष्टाचार, अपराध, घोटालों से मुक्ति से दिलाना है न कि जातिवाद, साम्प्रदायवाद के चक्रव्यूह में फंसाकर प्रदेश की र्बबादी का तमाशा देखना है। आज प्रदेश के लोग मुख्यमंत्री के ’’घंमड, घोषणा और घोटालों,, से आक्रोशित हैं और मुक्ति चाहते हैं।
श्री नकवी ने कहा कि ’’घोटालों और घोषणाओं,, की गुरूघन्टाल मुख्यमंत्री एवं बसपा ’’घोटालों के घंटाघर से घोषणाओं के सब्जबाग का घरौंदा,, बना रही है ताकि उनके भ्रष्टाचार और घोटालों से लोगों का ध्यान हटाया जा सके।
श्री नकवी ने कहा कि कांग्रेस, बसपा, सपा को ऐसी चुनावी चक्कलस रास आ रहें है। क्योंकि भ्रष्टाचार, घोटाले, अपराध का मूल मुद्दा ऐसे गैर जरूरी मुद्दों से धूमिल होता है। इसलिए इन पार्टियों को उ0प्र0 के ज्वलंत और आम लोगों के सरोकार से जुड़े मुद्दे रास नहीं आ रहे हैं।
श्री नकवी ने कहा कि उ0प्र0 की जन भावनाओं की प्राथमिकता भ्रष्टाचार तथा अपराध मुक्त प्रदेश के लिए है ना कि आरक्षण, विभाजन जैसे वर्तमान में गैर जरूरी मुद्दों की। ऐसे मुद्दों से उ0प्र0 के लोगों के आर्थिक, सामाजिक, सरोकार और जरूरतों पर एक बार फिर शर्मनाक राजनैतिक हमला करने की कोशिश हो रही है।
श्री नकवी ने कहा कि उ0प्र0 को कांग्रेस, सपा, बसपा खतरनाक जातिवादी, क्षेत्रवादी, साम्प्रदायवादी चक्रव्यूह में फंसाकर प्रदेश के आर्थिक, समाजिक हालात को देशे के आखिरी पायदान पर पहुँचाने का खतरनाक राजनैतिक षड़यंत्र कर रही हैं।
श्री नकवी ने उ0प्र0 में हुए ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन व घोटालों की सी0बी0आई0 जांच को उचित कदम बताते हुए मांग की है कि प्रदेश में हुए विभिन्न घोटालों के माध्यम से जन-धन की लूट की स्वतंत्र जांच एजेन्सी से हाई कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए।
जन स्वाभिमान यात्रा
श्री नकवी ने बताया कि पिछले 13 अक्टूबर को काशी और मथुरा से शुरू हुई श्री राजनाथ सिंह एवं श्री कलराज मिश्र के नेतृत्व वाली जन स्वाभिमान यात्राएं 17 नवम्बर को अयोध्या में ’’विजय संकल्प समागम’’ के साथ दोनों चरण पूरा करेंगी।
श्री नकवी ने बताया कि दोंनो यात्राओं ने इस बीच 63 जिलों एवं 356 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण किया। जहाँ लोगों का अपार जन समर्थन मिला, वहीं अपराध एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक जन क्रांति का माहौल इन यात्राओं के दौरान साफ दिखाई पड़ा। श्री नकवी ने बताया कि 259 घंटों में इन यात्राओं में 5060 कि0मी0 का रास्ता तय करते हुए, चार करोड़ चैदह लाख छप्पन हजार से अधिक मतदाताओं तक ’’भ्रष्टाचार-अपराधमुक्त-विकास युक्त उत्तर प्रदेश’’ का संदेश पहुंचाने में सफल रहीं।
श्री लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, डा0 मुरली मनोहर जोशी, शरद यादव, यशवंत सिन्हा, मुख्तार अब्बास नकवी, नरेन्द्र सिंह तोमर, उमा भारती, विनय कटियार, सूर्य प्रताप शाही, सुशील मोदी, ओम प्रकाश सिंह, लालजी टण्डन, डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, केशरी नाथ त्रिपाठी, संतोष गंगवार, अशोक प्रधान, रामनाथ कोविद, हुकुम सिंह यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर यात्रा को आशीर्वाद एवं सम्बोधित करने हेतु पहँुचे।
17 नवम्बर को अयोध्या में यात्रा के अन्तिम पड़ाव के अवसर पर आयोजित ’’विजय संकल्प समागम,, के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in