Categorized | लखनऊ.

नाकामयाबी से जनता का ध्यान बंटाने के लिए किया गया राजनैतिक स्टंटबाजी बताया

Posted on 15 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने उ0प्र0 सरकार की मुख्यमंत्री मायावती द्वारा प्रदेश को चार भागों में बांटे जाने के निर्णय को बसपा सरकार में व्याप्त जंगलराज, कुशासन, घोटाला और नाकामयाबी से जनता का ध्यान बंटाने के लिए किया गया राजनैतिक स्टंटबाजी बताया। आज पार्टी मुख्यालय में आयोजित पे्रस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री मायावती पर आरोप लगाया कि लगातार साढ़े चार वर्षो तक प्रदेश के सामाजिक क्षेत्रीय तथा आर्थिक असंतुलन, समाप्त किए जाने में अर्कमण्य और चुप रही मुख्यमंत्री ने चुनाव सन्निकट आने पर अपने सरकार के आकण्ठ भ्रष्टाचार की छवि से भयग्रस्त होकर प्रदेश को बांटे जाने के जल्दबाजी भरे कदम को उठाया है।
श्री शाही ने कहा कि मायावती यदि ईमानदार होतीं तो दो-तीन वर्ष पहले यह प्रस्ताव लाती और राज्य पुर्नगठन आयोग में प्रस्तावित नए राज्यों के सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, क्षेत्रीय तथा जनसंख्या संतुलन आदि सभी पहलुओं पर सम्यक विचार के बाद राजनैतिक दलों के परामर्श से इस पर विचार करती।
श्री शाही ने मायावती पर तानाशाही प्रवृत्ति होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बदहवासी में उठाया गया कदम है। श्री शाही ने कहा कि भाजपा उ0प्र0 की जनता को बरबादी के लिए नहीं छोड़ा जा सकता।
श्री शाही ने कल फूलपुर जनपद इलाहाबाद की रैली में कांगे्रस महासचिव राहुल गांधी द्वारा उ0प्र0 की जनता के लिए भिखारी शब्द के प्रयोग की कड़े शब्दों में निन्दा की है। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में उ0प्र0 का भारी योगदान है। उ0प्र0 मूल के निवासी अपनी प्रतिभा का परचम पूरे विश्व में लहरा चुके हंै। कई देशों में यहां के मूल के लोग राष्ट्राध्यक्ष तक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उ0प्र0 में गरीबी है तो वह कांगे्रस की नीतियों की देन है। कांगे्रस ने 35 वर्ष तक उ0प्र0 में निर्वाध शासन किया है।  कांगे्रस उ0ंप्र0 के पिछडेपन की अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in