Categorized | लखनऊ.

मा0 उच्च न्यायालय द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव पर दिए गए निर्णय पर प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया

Posted on 15 November 2011 by admin

प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने मा0 उच्च न्यायालय द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाने तथा स्थानीय निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति को रद्द किए जाने के निर्णय को लोकतंत्र और जनता की जीत बताया है और इसका स्वागत किया है। श्री शाही ने कहा कि यह माया सरकार की नीतियों की पराजय है। बसपा सरकार प्रारम्भ से ही जानबूझकर नगरीय निकाय चुनाव कराने में हिलाहवाली कर रही थी। प्रदेश सरकार अपनी तानाशाही प्रवृत्ति के चलते नगरीय निकायों में प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से कब्जा करने का षडयंत्र कर रही थी जो इस निर्णय से विफल हो गया। भाजपा नगरीय निकाय चुनाव समय से कराए जाने की मांग कर रही थी। भाजपा नगरीय चुनाव के लिए पूर्णतया तैयार है और हमारी मांग है कि मा0 उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुरूप शीघ्रतिशीघ्र निकाय चुनाव घोषित किए जाएं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in