Categorized | लखनऊ.

हार्लिक्स विजकिड साउथ-ईस्ट एशिया फाइनल हेतु सी.एम.एस. छात्र चयनित

Posted on 15 November 2011 by admin

anmol-mishra_horlicksसिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर कैम्पस के कक्षा-9 के छात्र अनमोल मिश्रा ने हार्लिक्स विजकिड्स  प्रतियोगिता के साउथ-ईस्ट एशिया फाइनल में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है तथापि बंगलोर में आयोजित हो रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लखनऊ शहर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस अत्यन्त  प्रतिष्ठित प्रतियोगिता हेतु सी.एम.एस. गोमती नगर के प्रतिभाशाली छात्र अनमोल मिश्रा को बौद्धिक प्रतिभा के साथ साथ सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के आधार पर चयनित किया है जिसके अन्तर्गत अनमोल ने पर्यावरण संवर्धन, कचरा प्रबन्धन, जल संवर्धन एवं ध्वनि प्रदूषण आदि अनेक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया है। इसके अलावा अभी हाल ही में अन्तर-विद्यालयी प्रतियोगिता में भी इस मेधावी छात्र ने ‘विजकिड्स चैम्पियन’ का खिताब अपने नाम किया था। अनमोल मिश्रा अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शान्ति व शैक्षिक वातावरण, अपने शिक्षकों एवं अपने माता-पिता को देते हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा
उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित करते हैं तथापि अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शान्तिपूर्ण व आध्यात्मिक वातावरण एवं अपने विद्वान शिक्षकों को देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in