Categorized | लखनऊ.

बसपा सरकार को जनता की भलाई की चिन्ता नहीं

Posted on 15 November 2011 by admin

14-11-nichlaul-maharajganjसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज जनता से अपील की कि वह प्रदेश में स्वच्छ और गरीबों की हमदर्द सरकार बनाने के लिए समाजवादी पार्टी को बहुमत दिलाए और लुटेरी, भ्रष्टाचारी बसपा सरकार को हटाने के लिए उसके प्रत्याशियों की जमानतें जब्त करा दें।
श्री यादव ने आज नौतनवा से चलकर निचलौल, महाराजगंज, परतावल, कप्तानगंज और हाटा में सभाएं की। समाजवादी क्रान्तिरथ पहुॅचते ही जोशीले नारों के साथ उनका अभिनन्दन किया गया और जगह-जगह भव्य स्वागत में उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। जनसभाओं में महिलाओं, मुस्लिमों तथा नौजवानों की भारी भीड़ थी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक बड़ी लड़ाई लड़ रही है। विधान सभा के 2012 में होनेवाले चुनावों के नतीजों के साथ राजनीतिक बदलाव भी आएगा। आज जनता निराश है। मंहगाई और भ्रष्टाचार से सभी परेशान है। बसपा सरकार को जनता की भलाई की चिन्ता नहीं। बसपा से कुछ विधायकों, मंत्रियों को पार्टी से निकालकर वह साफ छवि बनाने का भोंडा  प्रयास कर रही है। जनता देख रही है कि सरकार के मंत्री और बसपा विधायक भ्रष्टाचार, लूट, बलात्कार में संलिप्त हैं। मुख्यमंत्री चिट्ठी लिखकर मुस्लिमों को आरक्षण बांटने का नाटक कर रही है।
श्री यादव ने विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य मिल पाएगा। दवा, इलाज और सस्ती पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। रोजी रोटी के अवसर बढ़ेगें। गरीब परिवार की लड़कियों की मदद की जाएगी, कन्या विद्याधन फिर बढ़ाकर दिया जाएगा। गरीबों की मदद की जाएगी।
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों के हित की बात समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही सोची जाती है। मायावती सरकार ने मात्र 2 प्रतिशत मुस्लिमों को नौकरी दी जबकि श्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की सरकार में 14 प्रतिशत नौकरियां दी थी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू की जाएगी।
समाजवादी क्रान्तिरथ के साथ आज श्री अमनमणि त्रिपाठी, मक्खू प्रसाद कन्नौजिया,कु0 शिवेन्द्र सिंह, राधेश्याम सिंह, सहित श्री आनन्द भदौरिया, सुनील यादव, राम सागर यादव, राजीव राय, नवेद सिद्दीकी, राम सिंह राणा आदि भी चल रहे है।
श्री यादव आज कुशीनगर में रात्रि विश्राम करेगें। कल 15 नवम्बर,2011 को वे कुशीनगर से चलकर फाजिलनगर, सेवरही, कसया,पडरौना, नौरंगिया (खड्डा) का समाजवादी क्रान्तिरथ से दौरा करेगें। कार्यक्रम के पश्चात वे पडरौना होकर कुशीनगर वापस आकर वहीं रात्रि विश्राम भी करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in