Categorized | लखनऊ.

व्यापारी एवं लघु उद्यमी कार्यकर्ता सम्मेलन

Posted on 15 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के नेता बिहार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी तथा पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पियुष गोयल ने आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर बुलाए गए व्यापारी एवं लघु उद्यमी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।  प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही तथा वरिष्ठ नेता एवं  लखनऊ के सांसद लाल जी टण्डन ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
img_4138 श्री मोदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 की जनता के लिए आने वाले 4 महीने जीेने और मरने का प्रश्न है क्योंकि जनता के वोट से ही सरकार बनेगी। वोट में असीम ताकत होती है। इसी प्रदेश की जनता ने वोट की ताकत से इन्दिरा गांधी को चुनाव हराया था। आपका वोट आपकी तकदीर और तस्वीर बदल सकता है। पाचं साल में एक बार यह अवसर आता है। किसी भी राज्य में अपराध बढ़ने पर सबसे पहले उसकी शिकार महिलाएं होती हैं उसके बाद व्यापारी होते हैं। अपराध और भ्रष्टाचार के कारण आज उ0प्र0 की हालत पूर्व बिहार जैसी है। आप सबके लिए इस अपराध को मिटाना सबसे बड़ी चुनौती है। बिहार में कानून का राज है जबकि उ0प्र0 में जंगलराज है। पिछले छः वर्ष के बिहार सरकार के शासन में एक भी व्यापारी प्रदेश छोड़कर बाहर नहीं गया और न ही किसी का अपहरण हुआ। लेकिन उ0प्र0 में व्यापारी पलायन कर रहे हैं उनका अपहरण हो रहा है, हत्याएं हो रही हैं, उनका लूटा जा रहा है। जब शीर्ष पर बैठा व्यक्ति  अपराधी को छुड़ाएगा तो अपराध बढ़ेगा।
श्री मोदी ने कहा कि जब शांति, अमन, चैन व इज्जत रहेगी तभी तो व्यापार फले फूलेगा। उ0प्र0 में महा भंयकर भ्रष्टाचार है मुझे आश्चर्य होता है कि अब तक यहां इसके विरूद्ध कोई बड़ा विद्रोह क्यों नही हुआ। जिस मुख्यमंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री पर आमदनी से अधिक की सम्पत्ति होने का मुकदमा चल रहा हो वे भ्रष्टाचार पर अंकुश कैसे लगाएंगे। बिहार के लोगों ने वोट की ताकत से चुन-चुनकर बाहुबलियों को हराया। 65 हजार लोगों को बिहार सरकार ने सजा दी जिसमें 135 को फांसी, 11 हजार को आजीवन कारावास हुआ। श्री मोदी ने कहा कि जब तक यूपी में माया, मुलायम बैठे रहेंगे अपराध फलता-फूलता रहेगा अपराध बढ़ेगा घटेगा नहीं।  हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तथा अधिकारियों तक की सम्पत्ति की घोषणा की है और हर साल घोषणा करना अनिवार्य किया है। उन्होंने मायावती से कहा कि उसमें हिम्मत हो तो अपनी व अपने मंत्रिमंडल तथा अधिकारियों की सम्पत्ति की सार्वजनिक घोषणा करें और हर साल करें।
श्री मोदी ने सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाएगी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएंगे। बिहार की तर्ज पर प्रदेश में व्यापारियों के सम्मान के लिए भामाशाह योजना चलाएंगे, व्यापारी सलाहकार समिति बनाएंगे, किसी भी व्यापारी के यहां बिना अनुमति के छापा नहीं डाला जाएगा। बिहार की तरह ही गेहूं, दाल, चावल को कर मुक्त किया जाएगा। कर प्रणाली पर सरलीकरण होगा। सपा-बसपा के कुशासन के कारण आज पूरी दुनिया में उ0प्र0 हंसी का पात्र हो गया है। यूपी के बारे में अखबारों में जो पढ़ने को मिलता है वह पहले बिहार के बारे में पढ़ने का मिलता था। हमने बिहार में विशेष न्यायालय अधीनियम बनाया है जिसके तहत एक भ्रष्ट आई0ए0एस0 की सम्पत्ति जब्त कर उसमें स्कूल खोला गया। आने वाले दिनों में दर्जनों भ्रष्ट अफसरों की सम्पत्ति जब्त होती पाएंगे। उ0प्र0 सरकार में साहस हो तो वह भी ऐसा करके दिखाए।
img_4184राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पियूष गोयल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में केन्द्र तथा प्रदेश में कोई भी ताकत भाजपा को सरकार बनाने से रोक नहीं पाएगी। आज माहौल बीजेपी के पक्ष में है। भाजपा शासित राज्यों की सरकारेां की तुलना जब आप अन्य सरकारों से करेंगे तो पाएंगे कि हमारी सरकारें अच्छा शासन कर रही हैं। जनता से जुड़ी सभी समस्याओं को हल कर रही हैं। श्री गोयल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी और दो सौ से अधिक सीटें जीतेगी। चुनावी घोषणा-पत्र में आप लोगों द्वारा दिए गए सुझावों को वरीयता दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सफल सम्मेलन के लिए आयोजकों को बधाई दी और आए हुए अतिथियों को धन्यवाद देते हुए स्वागत किया
कार्यक्रम का संचालन अशोक गोयल ने किया तथा कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार थे। कार्यक्रम को व्यापारी नेता पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र ने भी संबोधित किया तथा व्यापारियों के दुख दर्द से मंच को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष विधायक अशोक धवन, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त, प्रवक्ता सत्यदेव ंिसह, राजेन्द्र तिवारी, बिनीत शारदा, रवीकान्त गर्ग, आशुतोष टंडन, रामनारायण साहू, विधायक विद्यासागर गुप्त, सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, सतीश महाना, सलील विश्नोई तथा, अरूण मिश्र बाबा, सभासद रजनीश गुप्ता बाबी, रामकुमार जायसवाल, लघु उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक अमीत गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, गिरिजाशंकर गुप्ता, शंकर गिरि, मनीष खेमका, महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव,महामंत्री मानसिंह, राजीव मिश्र व गोपाल गेलाकोटि भी प्रमुख रूप ये उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in