Categorized | लखनऊ.

बसपा सरकार द्वारा किसानों की घोर उपेक्षा

Posted on 15 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने उ0प्र0 सरकार को किसानों और आम आदमियों के प्रति रहमखाने और संवेदनशील होने की नसीहत दी है। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बाराबंकी के शतरिख के किसान द्वारा गरीबी के चलते आत्महत्या और निघांसन थाने में पुलिस कस्टडी में युवक की मृत्यु की घोर भत्र्सना करते हुए कहा कि ये घटनाएं हृदय बिदारक हैं तथा भ्रष्ट और संवेदनहीन प्रशासन की देन है। उन्होंने कहा कि निघांसन थाने के अन्दर ही सोनम नाम की लड़की के साथ बलात्कार और हत्या कुूछ ही महीने पहले की बात है और अब उसी थाने की पुलिस कस्टडी में युवक की मौत वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था का आइना है।
श्री तिवारी ने कहा कि शतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम जरूआ बाराबंकी के संतशरण नामक किसान गरीबी से त्रस्त होकर आत्म हत्या करता है। दूसरी तरफ कन्नौज के किसान तीन रू0 में आधा कुन्तल आलू बेचने को मजबूर हैं जबकि बाजार में आलू 18 रू0 प्रति किग्रा0 के दर से बाजार में बिक रहा है। यह बसपा सरकार द्वारा किसानों की घोर उपेक्षा को दर्शाता है।
श्री तिवारी ने राहुल गांधी द्वारा उ0प्र0 के लोगों के प्रति घडि़याली आंसू बहाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उ0प्र0 की जनता की गरीबी अशिक्षा का विकास कार्यो की दुर्दशा के लिए केन्द्र की कांगे्रस नेतृत्व वाली सरकार जिम्मेदार है और कांगे्रस महासचिव के नाते राहुल गांधी व्यक्तिगत रूप से इस पाप के भागीदार हैं। श्री तिवारी ने महाराष्ट्र में उ0प्र0 निवासियों को लेकर की गई राहुल गांधी की टिप्पणी को प्रदेश की जनता के प्रति अपमानजनक बताते हुए कहा कि राहुल गांधी को उ0प्र0 की जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।
श्री तिवारी ने राहुल गांधी द्वारा कुंए के पानी को गंदा तथा बीमार बनाने वाला बताने पर कहा कि सहसब्दियों से उ0प्र0 के लोग कुंए का जल पीते आए हैं और हमेशा स्वस्थ रहे। जल प्रदुषण तो गलत सरकारी नीतियों, उद्योगपतियों से सरकार की मिलीभगत  कर तिजोरी भरने तथा प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के कारण हुआ है। जिसके लिए कांगे्रस पार्टी पूर्णरूपेश जिम्मेदार है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी को इतिहास, भूगोल का अध्ययन कर बोलना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in