Categorized | लखनऊ.

बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित ‘ब्राहमण समाज भाईचारा सम्मेलन’ केवल ‘‘ब्राहमण बेचारा सम्मेलन’’ बनकर रह गया है

Posted on 13 November 2011 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि खुद सुश्री मायावती ने अपने भाषण में यह साफ कर दिया कि अगर उन्होने ब्राहमणों के नाम पर कुछ दिया है तो केवल श्री सतीश चन्द्र मिश्र, उनके परिवार, उनके रिश्तेदार और उनके चाटुकारों को दिया है। ब्राहमण समाज अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है क्योंकि उसे तो कुछ हासिल ही नहीं हुआ। सुश्री मायावती अगर यह सोचती हैं कि केवल जातिवाद के सहारे उनकी चुनावी नैया इस बार पार हो जायेगी तो उनकी यह गलतफहमी देश की जनता इस चुनाव में दूर कर देगी।
डाॅ0 जोशी ने कहा कि चार बार मुख्यमंत्री रहने के बाद भी सुश्री मायावती अपनी जातिवादी मानसिकता से उबर नहीं पायी हैं। जिस तरह से सुश्री मायावती ने अपने भाषण में ब्राहमणों और क्षत्रियों को एक दूसरे के खिलाफ और सभी वर्गों को क्षत्रियों के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश की है उसकी जितनी भी आलोचना की जाय, कम है। जबकि प्रदेश की जनता जाति-पात को भूलकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती है। ब्राहमण समाज ही नहीं, बल्कि हर वर्ग को यह नजर आ रहा है कि बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय का खोखला और झूठा नारा देकर जनता को गुमराह किया गया है। शासन और सत्ता का इस्तेमाल करके सभी वर्गों का शोषण और दोहन किया गया है। भ्रष्टाचार, अनाचार, दुराचार और बलात्कार जैसी घटनाएं हर जाति व वर्ग के लोगों को झेलनी पड़ीं।
डाॅ0 जेाशी ने कहा कि जिस तरह से खुलेआम श्री सतीश चन्द्र मिश्र पर एहसानों का बोझ लादा गया है, उससे उनको अपमानित करने का ही संदेश जाता है। इसलिए सुश्री मायावती को ब्राहमण समाज से वास्तव में माफी मांगनी चाहिए, कि उनके लिए उन्होने कुछ नहीं किया।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि काठ की हाण्डी बार-बार नहीं चढ़ती और बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में जिस तरह से लोगों का मोहभंग हुआ है और जनता में इस शासन के खिलाफ आक्रोश है उससे बसपा की सरकार बच नहीं पायेगी और उसे सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा। लेाग बहुत तेजी के साथ कांग्रेस पार्टी की ओर जुड़ रहे हैं क्योंकि कंाग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर सभी नागरिकों के विकास, सम्मान और उज्जवल भविष्य के लिए काम करती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in