Categorized | लखनऊ.

बेलगाम पुलिस के अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं

Posted on 13 November 2011 by admin

गरीबों के साथ अन्याय बढ़ रहा है। सरकार पंगु है। मुख्यमंत्री का कोई नियंत्रण नहीं रहा है। हर तरफ अराजकता और मनमानी का राज है। कानून व्यवस्था के साथ इतना क्रूर खिलवाड़ कभी नहीं हुआ था। जनता जंगलराज से त्रस्त होकर अब सत्ता परिवर्तन के लिए व्याकुल है।
12/13 नवम्बर, 2011 की रात में जनपद लखीमपुर खीरी के थाना निघासन के मजरा रनिया बेहड़ के ग्राम लक्खनपुरवा में रंजीव मौर्य को ढखरेवा पुलिस चैकी के सिपाही व दरोगा किसी मामले में घर से ले गए थे। वहाॅ उसकी पिटाई से मौत हो गई। पुलिस वाले लाश लेकर गायब हो गये। जब समाजवादी पार्टी के विधायक ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी तो पुलिस वाले लाश को अस्पताल ले आए, लेकिन यहाॅ घर के किसी व्यक्ति को सामने नहीं आने दिया। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। इसको लेकर जनता बहुत आक्रोशित है। पुलिस ने उन पर गोली चला दी है। यह वही थाना है जहाॅ बलात्कार के बाद लड़की की हत्या कर दी गई थी।
समाजवादी पार्टी के पूर्व संासद रवि वर्मा विधायक श्री आर0ए0 उस्मानी, विधायक उत्कर्ष वर्मा, और पूर्व मंत्री श्री यशपाल चैधरी के मौके पर पहुॅच जाने से पुलिस लाश गायब करने की मंशा पूरी नहीं कर सकी। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने आश्रितों केा 25 लाख रूपया मुआवजा देने और पुलिस कर्मियांे को जेल भेजने की माॅग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in