Categorized | लखनऊ.

जन स्वाभिमान यात्रा

Posted on 13 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी दि0 17 नवम्बर को अयोध्या में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र एवं चुनाव अभियान समिति के संयोजक के नेतृत्व में सम्पन्न हुई जन स्वाभिमान यात्रा के समारोप अवसर पर आयोजित विजय संकल्प समागम को संबोधित करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री गडकरी जी 17 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे लखनऊ एअरपोर्ट पर पहुंचेगंे तथा 11 बजे हेलीकाप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे तथा अपरान्ह 01 बजे राम कथा मैदान अयोध्या में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा की राष्ट्रीय नेता एवं नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्रीमती सुषमा स्वराज कल दि0 13 नवम्बर को हरदोई में जन स्वाभिमान यात्रा को संबोधित करेंगी। श्रीमती सुषमा स्वराज कल सुबह 11 बजे वायुयान से लखनऊ पहुंचेगी तथा दोपहर 2.30 बजे जन स्वाभिमान यात्रा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र के साथ हरदोई मेें विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।
बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी कल दि0 13 नवम्बर को जन स्वाभिमान यात्रा में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह जी के साथ रहेंगे तथा अपरान्ह 1.15 पर कुशीनगर जनपद के पडरौना में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे तथा दि0 14 नवम्बर को श्री मोदी लखनऊ में पार्टी द्वारा आयोजित व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मेलन को संबोधित करेंगे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in