Categorized | लखनऊ.

भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी बसपा सरकार बूरी तरह भयग्रस्त है

Posted on 13 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी की जन स्वाभिमान यात्राओं को मिल रहे व्यापक जन समर्थन से भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी बसपा सरकार बूरी तरह भयग्रस्त है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आज यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए बसपा प्रमुख मायावती से पे्रस के माध्यम से कहा कि नैतिकता का तकाजा है कि उन्हें बसपा सरकार नाकामयावी, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था तथा विकास के मोर्चे पर पूर्ण असफलता जनता के सामने स्वीकार कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मायावती अनर्गल प्रलाप कर रही हैं तथा उनके द्वारा की गई परियोजनओं का शिलान्यास चुनावी स्टंट है।
श्री तिवारी ने आज मायावती द्वारा यात्राओं को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बसपा के मंत्रियों/विधायकों की भ्रष्टाचार तथा हत्या जैसे गम्भीर अपराधों में संलिप्तता जग जाहिर है। विकास और कानून व्यवस्था के मसले पर वर्तमान सरकार की असफलता स्वयं सिद्ध है। हालात यह है कि दुराचार का विरोध करने पर महिला का गला काट दिया जाता है। दूसरी तरफ पुलिस उत्पीड़न से लोग मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं। जहां तक साधु संतों की यात्राओं पर मुख्यमंत्री मायावती की टिप्पणी का प्रश्न है तो हजारों वर्षो से साधु सन्त समाज में नैतिकता के उच्च मानक और सौहार्द तथा शिक्षा के लिए समाज में भ्रमण करते रहे हैं।
श्री तिवारी ने कहा असलियत तो यह है कि बसपा प्रमुख को अपना अस्तित्व स्वंय समाप्त होता नजर आ रहा है। श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि केन्द्र व उ0प्र0 सरकार भाजपा द्वारा उठाए गए भ्रष्टाचार के मुद्दे से लोगों को भ्रमित करने के लिए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर राजनीति की रोटियां सेक रहे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि जनता सब जानती है कि सपा और बसपा जानती हैं कि दोनों ही दलों के समर्थन के कारण केन्द्र के मनमोहन सरकार का अस्तित्व हैं। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनकी नियत में जरा से सच्चाई हो तो केन्द्र सरकार उ0प्र0 की सरकार को क्यों नही बर्खास्त करती ?
श्री तिवारी ने मायावती के ब्राह्मण भाईचारा सम्मेलन के लिए सरकारी संसाधनों और स्थानीय प्रशासन द्वारा सम्मेलन के लिए जबरिया बसें मुहैया कराए जाने की कड़ी भत्र्सना करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज मायावती के नारे ’तिलक-तराजू और तलवार, इनको मारो जूतों चार’- को भूला नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्व समाज मायावती के झूठे स्वांग तथा असलियत को समझ चुका है अब वह उनके भुलावे में आने वाला नहीं है। सर्वसमाज से लगातार साढ़े चार वर्षो से अपमान,अवहेलना तथा उपेक्षा बर्दास्त किया है। सर्वसमाज मायावती के कृतित्व को पूरी तरह समझ चुका है। अब वह बहकावे में आने वाला नही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in