Categorized | लखनऊ.

अनुसूचित मोर्चा के सभी जिलाध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों व मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

Posted on 11 November 2011 by admin

भाजपा प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के सभी जिलाध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों व मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक आज प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी ने तीन विशेष रूप से कार्यक्रम करने का निर्णय किया है। अनु0 मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दुष्यंत गौतम ने बताया कि 22 नवम्बर को झलकारी बाई का जन्म दिवस एवं 26 नवम्बर को संविधान दिवस एवं 6 दिसम्बर को डा0 अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस मनाने का निर्णय लिया है। पार्टी सभी जिलों में प्रमुखता से इन तीनों कार्यक्रमों को मनाएगी तथा 26 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सभी सुरक्षित 85 विधान सभाओं में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों को सफल बनाने के लिए काशी क्षेत्र एवं गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दिवाकर सेठ को बनाया गया है। बृज एवं कानपुर क्षेत्र का प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र रत्न को बनाया गया है। पश्चिम और अवध क्षेत्र का प्रभारी राष्ट्रीय सह प्रशिक्षण प्रभारी श्री शान्त प्रकाश को बनाया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविन्द ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दलितों और पिछड़ों के रहनुमा होने का दावा करने वाली मुख्यमंत्री के शासनकाल में दलित के साथ सबसे अधिक अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाएं प्रदेश में घटित हुई। उ0प्र0 के गृह मंत्रालय की घटनाएं प्रदेश में घटित हुई। उ0प्र0 के गृह मंत्रालय की सूचना के अनुसार दलितों पर उत्पीड़न की पिछले साढ़े चार वर्षो 29445 घटनाएं एवं 1074 दलितों की हत्याएं हुई जो पूरे देश में होने वाली घटनाओं का 30प्रतिशत है। इस भयावह स्थित से दलित वर्ग त्रस्त हो चुका है। उनका मायावती के प्रति मोह भंग हो चुका है। श्री कोविन्द ने कहा कि यदि दलित मुख्यमंत्री ही उनकी सुरक्षा नही कर सके तो ऐसी दलित मुख्यमंत्री का समर्थन करना दलितों के लिए घातक सिद्ध होगा। कोविन्द ने सीएम से मांग की कि प्रदेश के दलितों को बताएं की उनके शासनकाल में कितने दलित नौजवान को बिना घूस दिए नौकरियां दी ? इस वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने की नियत से कितने प्राथमिक, माध्यमिक व डिग्री कालेज खुलवाए। उन्होंनें मुख्यमंत्री से सवाल कि  की दलित के हितों के लिए कितने नए उद्योगों लगाए गए।  ताकि दलितों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें तथा मुख्यमंत्री अन्य जातियों के आरक्षण की मांग करती हैं पर दलितों के संवैधानिक आरक्षण का अपने शासनकाल में पूरा क्यों नहीं किया ? अनु0 जाति के रिक्त पदों पर भर्ती न हो सकी है। दलितों के पट्टे वाली जमीन बसपा के मंत्री, कार्यकर्ता हड़प रहे हैं। ताजा उदाहरण चित्रकूट के दलित परिवार की जमीन को ग्राम्य विकास मंत्री दद्दू प्रसाद के लोगों ने स्थानीय प्रशासन की मद्द से हड़पने की कोशिश की।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा अनु0 मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यन्त कुमार  गौतम, राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविन्द, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद भानु प्रताप वर्मा, बिहार के विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व संगठन मंत्री हरेन्द्र कुमार, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र रत्न,, राजमणि जी, शान्त रामचन्द्र कनौजिया एवं मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दिवाकर सेठ, रामचन्द्र कनौजिया, सरदार सिंह सुधा आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in