बसपा मुखिया भ्रष्टाचार की शिरोमणि है

Posted on 11 November 2011 by admin

जनस्वाभिमान यात्रा के नायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने माया सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि बसपा मुखिया भ्रष्टाचार की शिरोमणि है। सपा प्रमुख को जेल भेजने की बात कहने वाली बसपा नेत्री अपना वादा निभायें। मँहगाई के लिए सपा बसपा को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल किया कि सदन में समर्थन और सड़क पर विरोध करने की नीति रखने वाले दल स्पष्ट करें कि अगर अविश्वास प्रस्ताव आता है तो कहाँ खडे़ हांेगे।
श्री मिश्र आज जनस्वाभिमान यात्रा के दूसरे चरण के तीसरे दिन विभिन्न जनसभाओं में बोलते हुए जहां उनके निशाने पर बसपा थी वहीं सपा पर भी भरपूर वार किया। कहा कि आखिर कौन सी परिस्थिति थी कि बसपा प्रमुख ने जब सार्वजनिक रूप से सपा प्रमुख को जेल भेजने की बात की तो लोगों ने सपा से सत्ता परिवर्तन में बसपा का साथ दिया। लोग सपा के कुशासन से इतने त्रस्त थे और उन्हें लगा कि बसपा सुशासन देगी पर लोग निराश हुए अब सपा कहती है कि वो इन्हें जेल भेजेगी। दरअसल दोनों आपकी भावनाओं के साथ खेलने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे है। अपराधी-अपराधी को सजा नहीं दे सकता।
उनहोंने कहा कि जन समस्याओं कोे लेकर शुरू हुई चिट्ठी की राजनीति अब नौनिहालों पर भारी पड़ रही है। आज बच्चों को दो-दो संदेश पढ़ाये गये। अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में चलने वाली ही सरकार ने ही 2002 में शिक्षा को मौलिक अधिकार का दर्जा दिया। सपा के शासन में ‘जाकी लाठी वाकी भैस’ की स्थितियां थी इसी जनपद फिरोजाबाद में सपा के गुण्डों ने पुलिस अधीक्षक पीटा था। सर्वत्र अराजकता का माहौल था। अपहरण एक उद्योग का रूप ले चुका था। आज तानाशाही की स्थिति यह है कि स्पष्ट कहने वाले लोगों को पागल तक करार दे दिया जाता है। चाहे डी.डी. मिश्रा हो या विकलिक्स खुलासे के बाद असांजे।
उन्होनें कहा कि सरकार कह रही जो साठ साल में नहीं हुआ उसे उसने साढे़ चार साल में कर दिखाया। सही है यह पहला मंत्री मण्डल है जिसमें इतने मंत्री आरोपों की जद में आये। मासूम बच्चियों से लेकर 70 वर्ष की माँ बहनों के साथ दुराचार की घटनाएं हुई। बच्चों के अपहरण हुए, आरोपी के साथ सरकार न्यायाधीश की भूमिका में आ जाती है और पीडि़ता चिल्ला-चिल्ला कर अपने विरूद्ध हुए अत्याचार की कहानी कहती है और उसकी सुनवाई नहीं होती है। कमला कुशवाहा के प्रकरण पर उन्होंने कहा कि मेरे पास स्पष्ट सूचना है कि उसे धमकाया जा रहा है। उसे हत्या की धमकी दी गई। उन्होंने चेतवानी देते हुए कहा कि उसके साथ यदि कुछ हुआ तो परिणाम भंयकर होगे। सरकार सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करें।
श्री मिश्र ने कहा कि सरकारी संशाधनों के भरोसे भाईचारा कमेटियों के सम्मेलन हो रहे है। उन्होंने सवाल किया कि जिन जातियों की कमेटियां बनायी गई है उनके कितने लोगों को रोजगार दिया, सम्मान की सुरक्षा की गई। उन्होंने कहा कि बसपा का हाथी भाई को चारा बना कर खा गया। चुनाव निकट देख चुनावी वैतरणी पर करने के लिए इस तरह के आयोजन हो रहे है।
श्री कलराज मिश्र दूसरे चरण की जनस्वाभिमान यात्रा के तीसरे दिन बोलते हुए कहा कि आज बसपा सरकार पर खेती और किसान की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि खाद मिल नहीं रही है। चीनी मिलें चल नहीं रही है। आलू उत्पादक सरकार की खराब नीतियों के कारण परेशान और बेहाल है कई बार उसे आलू फेंकना पड़ता है। आलू निर्यात को प्रोत्साहन देने के हर संभव प्रयास किये जायेगे जिससे बेराजगारी भी दूर होगी और आलू किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य भी मिल जायेगा। आलू पर आधारित उद्योग को कर मुक्त करके यहां उद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी के सह प्रभारी बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के प्रभारी के रूप में बिहार में सत्ता की पुर्नवापसी में कलराज मिश्र का महत्वपूमर्ण योगदान रहा है। विकास की दौड़ में भाजपा शासित सरकारें अग्रणी भूमिकाओं में है। चाहे वह गुजरात हो या हिमाचल। विकास हमारा एजेण्डा है। उन्होंने कहा कि जब बिहार के लोगो बाहर जाते थे तो उनका माथा शर्म से झुक जाता था। हमने उनका स्वाभिमान बढ़ाया यह अब उ0प्र0 के लोगों के साथ हो रहा है। उ0प्र0 सारे अपराधियों की शरणस्थली बन गया है। उनके नेतृत्व में आप सहयोग और समर्थन करें हम उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश आपके सहयोग से बनायेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि पिछले दस वर्षों से उ0प्र0 की जनता के दबे हुए स्वाभिमान को जगाने के लिए यह स्वाभिमान यात्रा निकली है।
प्रदेश मंत्री साघ्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जब सज्जन व्यक्ति मौन हो जाता है तो वहां महाभारत सुनिश्चित हो जाता है। इसलिए आप सब पूरी तरह सक्रिय होकर प्रदेश में भाजपा शासन लाने के लिए कमर कसें।
कार्यक्रम में सच्चिदानन्द साक्षी जी महराज, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री हनुमान मिश्र, ब्रज क्षेत्रीय मंत्री रामप्रताप सिंह, किसान मोर्चाे के प्रदेश महामंत्री दिनेश दुबे, अतुल दीक्षित सुजीत सिंह टीका आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
श्री कलराज मिश्र की जनस्वाभिमान यात्रा के दूसरे चरण के तीसरे दिन आज इटावा से प्रारम्भ कर मलागिनी, जसवंत नगर, कठफोरी सिरसागंज, धावरी शिकोहाबाद, जसराना घिरोर कल्होर, बरनाहल में स्वागत एवं विभिन्न सभाओं को सम्बोधित करते हुए मैनपुरी पहुँचे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in