Categorized | लखनऊ.

किसानेां की ज्वलंत समस्याओं व गन्ने की कीमत बढ़ाये जाने हेतु आन्दोलन किया जायेगा

Posted on 11 November 2011 by admin

उ0प्र0 किसान एवं खेत मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षेां की आवश्यक बैठक आज यहां किसान एवं खेत मजदूर कंाग्रेस के चेयरमैन अभय चैधरी की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव व डा0 शशिकान्त तिवारी मौजूद रहे।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 किसान एवं खेत मजदूर कांग्रेस के प्रान्तीय चेयरमैन अभय चैधरी ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आगामी 14नवम्बर को फूलपुर, इलाहाबाद के झूसी में होने वाली श्री राहुल गांधी जी की विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर के भारी संख्या में किसानों को जनसभा में पहुंचने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गयी। इसके साथ ही राहुल जी के भावी कार्यक्रमों की सफलता हेतु एक समिति बनाई गयी।
बैठक में प्रदेश के किसानों की समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया तथा निर्णय लिया गया कि प्रदेश की निकम्मी बसपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों का जन-जन में पर्दाफाश किया जायेगा तथा किसानेां की ज्वलंत समस्याओं व गन्ने की कीमत बढ़ाये जाने हेतु आन्दोलन किया जायेगा।
बैठक में गन्ने का मूल्य कम से कम 300 रूपये घोषित किये जाने तथा गन्ना पर्चियों पर अंकित करने के साथ ही गत वर्षों का बकाया गन्ने का भुगतान शीघ्र कराने, खाद की बिक्री पर हो रही कालाबाजारी रोकने और धान का वाजिब मूल्य निर्धारित किये जाने की मांग की गयी। इसके साथ ही किसानों के क्रेडिट कार्ड अतिशीघ्र बनवाने और किसानांे को बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने की मांग की गयी।
श्री चैधरी ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से श्री अनिल चाहर, श्री अनिल राठौर, श्री राजबीर सिंह यादव, श्री मतीश त्यागी, श्री अरविन्द त्यागी, डा. एम.के. कटारिया, सै0 नासिर शाह, श्री अवधेश शर्मा, श्री यतेन्द्र पंवार, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती सुषमा तिवारी, श्री उस्मान शाह, श्री शहजाद उस्मानी, श्री वीर सिंह यादव, सरदार गुरनाम सिंह, श्री रमाशंकर उपाध्याय, श्री फूलचन्द कनौजिया, श्री प्रवेश कुमार, श्री मुनीश राठौर, श्री शिव शंकर पाण्डेय एवं श्री राहुल त्रिवेदी ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन श्री कुलविन्दर सिंह गिल ने किया। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर दस सूत्रीय प्रस्ताव भी पारित किये गये।
पारित प्रस्ताव में मांग की गयी है कि किसानों को गन्ने का उचित मूल्य दिया जाये, गन्ने का कम से कम 300 रूपये प्रति कंुतल मूल्य निर्धारित किया जाय। पिछला गन्ना बकाया का भुगतान किया जाय व नये भुगतान को समय से किये जाने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। चीनी मिलों को अतिशीघ्र चालू की जाय। खाद की बिक्री की कालाबाजारी रोका जाय व समितियों के माध्यम से किसानों तक खाद पहंुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। धान की फसल का उचित समर्थन मूल्य घोषित हो व किसान क्रेडिट कार्ड बने ताकि किसान बिचैलियों के शोषण का शिकार न हों तथा गेहूं के उत्तम बीच व रवी की फसल हेतु किसानों को कम से कम 10 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in