Categorized | लखनऊ.

पुष्टाहार को पशु आहार नहीं बनने दिया जायेगा- सविता सिंह

Posted on 11 November 2011 by admin

केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए गठित उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की समन्वित बाल विकास परियोजना निगरानी समिति की जनपद हरदोई की निगरानी समिति द्वारा दिनांक 13नवम्बर को मध्यान्ह जिला कंाग्रेस कमेटी कार्यालय हरदोई में निगरानी समिति की प्रान्तीय चेयरमैन सविता सिंह की अध्यक्षता में हरदोई जनपद के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक एवं कार्यशाला आयोजित की गयी है।
यह जानकारी देते हुए समन्वित बाल विकास परियोजना निगरानी समिति की चेयरमैन सविता सिंह ने बताया कि जनपद हरदोई में बाल विकास विभाग में व्याप्त बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके परिप्रेक्ष्य में यह बैठक आयोजित की गयी है। बैठक के उपरान्त मिली शिकायतों की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु जिलाधिकारी व सम्बन्धित अधिकारियों को श्रीमती सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जायेगा।
श्रीमती सिंह ने कहा कि बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाडि़यों के माध्यम से बच्चों को दिये जाने वाले पुष्टाहार को भ्रष्टाचारियों द्वारा विभाग की मिलीभगत से बाजार में बेंच दिया जाता है जिससे बच्चों को पुष्टाहार से वंचित रहना पड़ता है वहीं लोगों द्वारा जानवरों को यह पुष्टाहार चारे के रूप में दिया जा रहा है। कई जानकारियां इस तरह की भी प्राप्त हुई हैं। उन्होने कहा कि उ0प्र0 कांग्रेस समन्वित बाल विकास योजना निगरानी समिति बच्चों के लिए इस पुष्टाहार को पशु आहार नहीं बनने देगी। बच्चे सुदृढ़ होंगे तो आने वाला भारत भी सुदृढ़ होगा। उन्होने कहा कि कंाग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बच्चों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। उन्होने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते सुदूर ग्रामीण अंचलों तक जाने वाले इस पुष्टाहार का लाभ बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं प्रसूताओं को मिलना चाहिए किन्तु यह पुष्टाहार खुले आम बाजार में पशु आहार के रूप बिक रहा है और बच्चों एवं गर्भवती व प्रसूताओं को नहीं मिल रहा है।
श्रीमती सिंह ने कहा कि वह प्रदेश के जिन जिन जनपदों में इस तरह के भ्रष्टाचार मिल रहे हैं वहां वह स्वयं दौरा करेंगी व निगरानी समिति के माध्यम से बसपा सरकार के इस घिनौने कृत्य का पर्दाफाश कर इसे रोकने का भरसक प्रयास करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in