Categorized | लखनऊ.

‘गुसी पीस प्राइज’ से सम्मानित होंगे सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी एवं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री एम. के. नारायणन

Posted on 11 November 2011 by admin

jagdish-gandhiसिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं पश्चिम बंगाल के महामहिम राज्यपाल श्री एम.के. नारायणन को आगामी 24 नवम्बर को फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘‘गुसी पीस प्राइज’’ से सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि फिलीपीन्स के राष्ट्रपति महामहिम श्री बेनीगनो एस. एक्युनो-तृतीय इन दोनों प्रख्यात भारतीय हस्तियों को एशियन नोबेल प्राइज कहे जाने वाले फिलीपीन्स के अत्यन्त प्रतिष्ठित सम्मान ‘‘गुसी पीस प्राइज’’ प्रदान कर सम्मानित करेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने हेतु डा. गाँधी 20 नवम्बर को फिलीपीन्स के लिए रवाना होंगे एवं आपके साथ श्री राज शेखर चन्दोला एवं श्री शिशिर श्रीवास्तव, हेड, सी.एम.एस. पर्सनालिटी डेवलपमेंट एवं कैरियर काउंिन्सलिंग (पी.डी.सी.सी.) भी फिलीपीन्स जायेंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि फिलीपीन्स सरकार द्वारा 24 नवम्बर को ‘‘गुसी डे आॅफ इण्टरनेशनल फ्रेण्डशिप’’ के रूप में मनाया जा रहा है एवं इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। सम्मान समारोह के एक दिन पूर्व 23 नवम्बर को डा. जगदीश गाँधी रिजल मेमोरियल जाकर फिलीपीन्स के उन योद्धाओं के प्रति अपना सम्मान प्रगट करेंगे जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की इम्पीरियल आर्मी के विरूद्ध युद्ध लड़ा था। इसके पश्चात डा. गाँधी फिलीपीन्स के महामहिम राष्ट्रपति के साथ लंच में शामिल होने के लिए मनीला स्थित राष्ट्रपति भवन जायेंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि ‘एशियन नोबेल प्राइज’ के रूप में प्रतिष्ठित ‘‘गुसी पीस प्राइज’’ से दो महान भारतीय हस्तियों को सम्मानित किया जाना देश के लिए गर्व की बात है। डा. गाँधी का सम्पूर्ण जीवन बच्चों के लिए समर्पित है तथापि पिछले 52 वर्षों में अपने अतुलनीय प्रयासों से आपने विश्व स्तर पर ‘विश्व के दो अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य’ की आवाज बुलन्द की है एवं विश्व एकता व विश्व शांति की दिशा में पूरे विश्व में जागरूकता जगाई है एवं ‘‘गुसी पीस प्राइज’’ के माध्यम से डा. जगदीश गाँधी द्वारा बच्चों के अधिकारों व विश्व एकता व शांति हेतु पिछले 52 वर्षों से किये जा रहे अथक प्रयासों को विश्व स्तर पर एक और सम्मान से नवाजा जा रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री एम.के. नारायणन एक अवकाश प्राप्त आई.पी.एस. पुलिस अधिकारी हंै तथा वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी रह चुके हैं। केन्द्र तथा राज्य सरकारों को सुरक्षा मामलों में उचित परामर्श देने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। श्री नारायणन अपने संवैधानिक दायित्वों को सफलतापूर्वक निभाने के लिए जाने जाते हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि विश्वविख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी पूरी निष्ठा एवं दृढ़ता से सिर्फ सी.एम.एस. के ही नहीं अपितु पूरे देश व विश्व के बच्चों में जीवन मूल्य, मानव कल्याण, विश्व बन्धुत्व एवं ईश्वर भक्ति के उच्च आदर्शों को समावेश करने में संलग्न हैं। आप ही के अथक प्रयासों का प्रतिफल है कि विश्वविख्यात सिटी मोन्टेसरी स्कूल ने गिनीज़ बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है एवं वर्ष 2002 में सी.एम.एस. को यूनेस्को द्वारा ‘शांति शिक्षा पुरस्कार’ से नवाजा गया। डा. गाँधी को अब तक देश व विश्व स्तर पर अनेकों प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in