Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है

Posted on 11 November 2011 by admin

10-11-aसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर तरफ लूट मची हुई हैं हर काम में कमीशन वसूला जाता है। केन्द्र के संकेत पर बसपा राज में उत्तर प्रदेश को चरने के लिए हाथियों को छोड़ दिया गया है। इस पर कांग्रेस का दिखावटी गुस्सा है। सीबीआई, राज्यपाल और आयकर विभाग को  उत्तर प्रदेश के हालात पर गुस्सा क्यों नही आता है?
श्री यादव यहां पार्टी मुख्यालय में लखनऊ पूर्वी क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती जूही सिंह के नेतृत्व में स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक महासंघ, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों, प्रबंधकों, पिछड़ा वर्ग विकास एसो0 उत्तर प्रदेश एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं भाजपा, बसपा, कांग्रेस तथा लोकतांत्रिक कांग्रेस से आए सैकड़ों लोगों के समाजवादी पार्टी के सदस्यता ग्रहण समारोह के मौके पर सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी एवं धर्मेन्द्र सिंह आदि भी उपस्थित थे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष आज राष्ट्रीय लोकदल एवं अखिल भारतीय पाल बघेल धनगर महासभा के कई पदाधिकारी भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव ने आगत साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनावों की सरगर्मी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। समाजवादी क्रान्तिरथ जनपदों में घूम रहा है। इस यात्रा को प्रबल समर्थन एवं सहयेाग मिल रहा है। भारी भीड़, जिसमें नौजवान, महिलाएं एवं अल्पसंख्यक बड़ी संख्या में शामिल है, इसमें उमड़ रही है। दूसरे दल बहुत पीछे छूट गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा 16 नवम्बर,2011 को एटा में विशाल जनसभा को सम्बोधित करने के साथ चुनाव की रणभेरी बज जाएगी।
10-11-dउन्होने कहा कि मंहगाई और भ्रष्टाचार ने लोगों को तबाह कर दिया है। आम आदमी का जीना मुश्किल है। कर्ज और तंगहाली के शिकार किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे है। सरकार ने गन्ना और गेहूॅ के अपर्याप्त दाम निर्धारित किए हैं जिससे किसानों की लागत भी नहीं निकल रही है। बसपा सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है।
श्री यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और केरोसिन के दाम बढ़ाकर गरीबी बढ़ाने और गरीबों को मिटाने का काम किया है। प्रदेश की बसपा सरकार भी इसमें साझीदार है। इन सरकारों ने खाद, पानी, बिजली जैसी बुनियादी चीजें तो मुहैया नहीं कराई है, स्मारकों, पार्को में पत्थरों के जंगल उगा दिए है। मुख्यमंत्री ने जिन्दा रहते अपनी और अपने माता पिता भी मूर्तियाॅ लगवाकर वह काम किया है जो अब तक किसी नेता ने नहीं किया है। पत्थर के 2 हजार से ज्यादा हाथी राजधानी में लगवा दिए। इन पर प्रति हाथी एक करोड़ रूपए का खर्च आया हैं। जनता के धन की यह लूट है।
समाजवादी पार्टी नेता ने कहा कि कांग्रेस और बसपा में प्रदेश के विकास से खिलवाड़ करने की मिलीभगत है। दोनों एक दूसरे की संरक्षक है। भाजपा सिर्फ सांप्रदायिकता का जहर फैलाने में माहिर है। जनता भ्रष्टतंत्र से छुटकारा पाने के लिए बेचैन है। प्रदेश में पूरी तरह तबाही और बर्बादी का आलम है। सीएमओ की हत्या होती है, डिप्टी सीएमओ की जेल में हत्या हो जाती है। डीआईजी की गिरफ्तारी हो जाती है। आईएएस अधिकारी आत्महत्या करने को मजबूर होता है। मंत्री, विधायक बलात्कार लूट और हत्या में जेल की हवा खा रहे हैं। लोकायुक्त की रिपोर्ट पर मंत्री बर्खास्त हो रहे हंै। प्रशासन पर मुख्यमंत्री का नियंत्रण नहीं रह गया हैं। इस अराजकता, भ्रष्टाचार और अत्याचार से तभी छुटकारा मिलेगा जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होने सभी का आवाहन किया कि वे अपनी पूरी निष्ठा से 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने में सक्रिय सहयोग करें।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों में सैन्य अधिकारी सर्वश्री कै0 डी0बी0 सिंह, सूर्य नारायण सिंह, पारसनाथ यादव, एच0एन0 यादव, एस0बी0 सिंह, समाजसेवी एवं शिक्षिका डा0 किरन सिंह, रीता सिंह,फूलचन्द्र यादव,  राधेश्याम गुप्ता, लल्लू सिंह डा0 संजय सिंह, डा0 रजनीश पाण्डेय एवं स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक महासंघ के संरक्षक डी0डी0 सिंह यादव, उपाध्यक्ष एस0के0 सिंह, लालजी यादव, बी0उी0 सिंह, वी0वी0 सिंह, फूल कुमारी महासचिव संतराम सिंह चैहान, सचिव अनिल कुमार सिंह, रंजीत सिंह, अशोक द्विवेदी, प्रबंधक हरिशंकर सिंह, अवधेश सिंह चैहान, एम0आई0 हुसैन, के0पी0 ओझा, सभाजीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में विद्यालय प्रबंधक समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
लोकतांत्रिक कांग्रेस के महासचिव श्री श्याम बहादुर सिंह लहरी, कांग्रेस से सर्वश्री जैनेन्द्र सिंह, मो0 जावेद, इकबाल पूर्व जिलाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस गोरखपुर रवि शर्मा, जितेन्द्र सिंह, अवनीश गुप्ता, भाजपा से सर्वश्री उस्मान अहमद खाॅ, जयराम सिंह, डा0 संजय सिंह, राहुल सिंह, अनुराग पाण्डेय, शिवनन्दन सिंह, अशोक वर्मा बहुजन समाज पार्टी से सर्वश्री ललित वर्मा, कौशल पाण्डेय कौशलेन्द्र मिश्रा, अजय प्रधान,एडवोकेट, जितेन्द्र उपाध्याय, एस0एन0 गोस्वामी, संजय यादव, क्षत्रिय महासभा (यूथ बिग्रेड) के फैजाबाद मण्डल के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह, भूतनाथ व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष मो0 सुहैल वारसी, महामंत्री सुश्री प्रतिभा वर्मा, पिछड़ा वर्ग विकास एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव श्री रामपाल ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।
पाल बघेल धनगर महासभा के जिन लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली उनमें प्रमुख है सर्वश्री गेंदालाल आर्य धनगर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय  पाल बघेल महासभा मण्डलीय अध्यक्ष एवं नौकपाल सिंह बघेल जिलाध्यक्ष पाल बघेल धनगर महासभा तथा श्री प्रवेन्द्र बघेल। रालोद साॅसद श्रीमती सारिका बघेल के श्री गेंदालाल श्वसुर और भूपेन्द्र, भुवनेन्द्र तथा प्रवेन्द्र देवर है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in