Categorized | लखनऊ.

मंहगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश स्तर पर धरना-प्रदर्शन

Posted on 10 November 2011 by admin

समाजवादी पार्टी ने आज केन्द्र और राज्य सरकार की कुनीतियों, मंहगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश स्तर पर  धरना-प्रदर्शन किया। जिलो में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किए और आम जनता को हो रही तकलीफों पर रोष जताया। हजारों कार्यकर्ताओं को रोकने में पुलिस ने कई स्थानों पर बल प्रयोग भी किया। प्रदेश भर में आज समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन में दस लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी मंहगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ बराबर संघर्ष करती रही है। केन्द्र सरकार और बसपा सरकार की इसमें मिलीभगत है। दोनों ही घोटालों की सरकारें हैं। आम आदमी इससे बुरी तरह त्रस्त है। हद तो यह है कि कांग्रेस और बसपा दोनेां ही मंहगाई नियंत्रण के नाम पर बहानेबाजी करती दिखाई देती है। इससे जनता में भयंकर रोष है। समाजवादी पार्टी ने जनता की लड़ाई लड़ने के लिए ही 9 नवम्बर,2011 को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का आयोजन कर रोष व्यक्त किया है।
आज मंहगाई के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिवों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रो0 रामगोपाल यादव ने इटावा में, डा0 अशोक बाजपेई ने हरदोई में श्री रामजीलाल सुमन ने आगरा में और विशम्भर प्रसाद निषाद ने बांदा में तथा नेता विरोधी दल विधान सभा श्री शिवपाल सिंह यादव मुरादाबाद में हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के जुलूस का नेतृत्व किया।
राजधानी लखनऊ में आज हजारों समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जिला कार्यालय, कैसरबाग, लखनऊ से जोशीले नारे लगाते हुए निकले और कलेक्ट्रेट की ओर ज्ञापन देने चले। इस प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ नेता श्री भगवती सिंह, साॅसद श्रीमती सुशीला सरोज, जिलाध्यक्ष श्री अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष श्री मुजीबुर्रहमान बबलू आदि ने किया। इस प्रदर्शन में राजपाल कश्यप, जूही सिंह, रेहान नईम, यामीन खाॅ, रविदास मेहरोत्रा, शारदा प्रताप शुक्ला, गोमती यादव, इन्दल रावत, चन्द्रा रावत भी शामिल रहे।
अन्य जिलो से प्राप्त सूचनाएं निम्नलिखित हैः-
सहारनपुर में मो0 उमर खाॅ, मजाहिर मुखिया, फिरोज आफताब, फैजल सलमानी, मो0 तारिक गुड्डू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में, बरेली में श्री वीरपाल सिंह यादव, साॅसद, 1000 मोटस साइकिल सवार प्रदर्शन में शामिल हुये, मेरठ श्री शाहिद मंजूर, विधायक, डा0 सरोजनी अग्रवाल एमएलसी, श्री जयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष, हाजी इकराम कुरैशी महानगर अध्यक्ष, भैसा गाडि़यों  में बैठकर लोग प्रदर्शन में शामिल हुये, बिजनौर श्री मूलचन्द्र चैहान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में, अलीगढ़ कचेहरी पर धरना जिलाध्यक्ष श्री अशोक यादव के नेतृत्व में, झाॅसी श्री चन्द्रपाल सिंह यादव पूर्व साॅसद, दीपक यादव, विधायक, जिलाध्यक्ष, श्री संत सिंह सेरसा, श्री असलम खाॅ महानगर अध्यक्ष, आगरा में प्रदेश सचिव श्री राम सकल गुर्जर, जितेन्द्र वर्मा, वाजिद निसार के नेतृत्व में इलाहाबाद में श्री रामवृक्ष सिंह यादव, सदस्य रष्ट्रीय कमेटी, पंधारी यादव,जिलाध्यक्ष, मो0 सलमान महानगर अध्यक्ष श्री कृष्णमूर्ति पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष,देवरिया में श्री राम इकबाल यादव, जिलाध्यक्ष के श्री हरिकेवल प्रसाद पूर्व साॅसद, श्री फसीहा मुराद लारी गजाला विधायक, श्री दीनानाथ कुशवाहा, विधायक कुशीनगर मे ंश्री रामअवध यादव, जिलाध्यक्ष,श्री ब्रहमाशंकर त्रिपाठी, विधायक,श्री बालेश्वर यादव,पूर्व साॅसद, श्री पी0के0 राय विधायक वाराणसी  में श्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, विधायक,  श्री अब्दुल समद, विधायक, श्री राजनाथ यादव, जिलाध्यक्ष, श्री ओ0पी0सिंह, महानगर अध्यक्ष, के नेतृत्व में, मैनपुरी में श्री खुमान सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष हरदोई में श्री शराफत अली, जिलाध्यक्ष, साॅसद श्रीमती ऊषा वर्मा, मिर्जापुर मेे श्री बालकुमार पटेल, साॅसद, जिलाध्यक्ष श्री आशीष यादव, कैलाश चैरसिया, विधायक एटा में श्री रमेश यादव, एमएलसी, श्री अमित टीटू, विधायक काशीरामनगर में श्री विक्रम यादव, जिलाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मानपाल सिंह,श्री वीरेन्द्र सोलंकी, फैजाबाद श्री जयशंकर पाण्डेय, जिलाध्यक्ष, श्री अवधेश प्रसाद, विधायक, श्री मित्रसेन यादव, पूर्व साॅसद, जौनपुर में जिलाध्यक्ष श्री पारसनाथ यादव, कानपुर श्री चन्द्रेश सिंह, महानगर अध्यक्ष, श्री नाहर सिंह यादव जिलाध्यक्ष, श्री सुरेन्द्र मोहन अग्रवाल, सुल्तानपुर श्री अनूप सण्डा,विधायक, श्री रघुवीर यादव, जिलाध्यक्ष, मऊ में श्री शैलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष, श्री अल्ताफ अहमद पूर्व जिलाध्यक्ष, बहराइच डा0 वकार अहमद शाह, विधायक, श्री रामहर्ष यादव, जिलाध्यक्ष, गोरखपुर में श्री अवधेश यादव, जिलाध्यक्ष, श्री शकील अंसारी महानगर अध्यक्ष, रायबरेली में श्री राम बहादुर यादव, जिलाध्यक्ष, श्री मनोज पाण्डेय, श्री आर0पी0 यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष, बांदा में विशम्भर सिंह यादव, विधायक, श्री बी0पी0 यादव, जिलाध्यक्ष, चित्रकूट में श्री आर0के0 सिंह पटेल साॅसद, श्री राज बहादुर यादव, जिलाध्यक्ष, श्री गोपाल यादव जिलाध्यक्ष मुरादाबाद, श्री शमीम कौसर सिददीकी, श्री अनूप गुप्ता, श्री रामपाल यादव सीतापुर के नेतृत्व में प्रदर्शन हुये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in