Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री को राज्य की चिंता नहीं है

Posted on 07 November 2011 by admin

भारतीय जनता party के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश की मुखिया मायावती ने अपने साढ़े चार साल का कार्यकाल पीएम बनने की चिंता एवं अहंकार में बिताया। मुख्यमंत्री ने केंद्र की planning कमीशन और डेव्लोपमेंट कौंसिल की बैठक में भाग न लेकर प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ किया। क्योंकि इन बैठकों से प्रदेश को अनेक योजनाएं मिल सकती थी लेकिन मुख्यमंत्री को राज्य की चिंता नहीं है। उनकी सारी चिंता मूर्तियों एवं पाकोz तक ही सीमित हैं।
श्री शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कभी भी विकास कार्यो का औचक निरीक्षण नहीं किया, न गन्ना केंद्रों का, न नहर, न ही सहकारी समितियों के निरीक्षण में वे कभी गंईं।  आज किसानों एवं आम नागरिकों को जरूरत मंद चीजों के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। केंद्रों पर घटतोली है, नहरों में पानी नहीं है, सहकारी समितियों पर खाद नहीं हैे, इन सब चीजों की तरफ मुख्यमंत्री का ध्यान कभी नहीं जाता। बिजली के ट्रान्फार्मर महीनों से खराब पड़े हैं।  इसकी तरफ न तो अधिकारी ध्यान दे रहे हैं न ही मुख्यमंत्री।  गांव में मात्र 3-4 घंटे ही बिजली आती है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रश्टाचार में कीर्तिमान स्थापित किया है। भ्रश्टाचार का खुलासा करने वाले को या तो पागल करार दिया जाता है या उसे आत्महत्या, हत्या, पुलिस उत्पीड़न की दौर से गुजरना पड़ता है। यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि एक भ्रश्टाचारी की िशकायत दूसरे भ्रश्टाचारी से करनी पड़ती है और प्रशासनिक अधिकारियोें  की जेल की अंदर हत्या हो जाती है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने कहा कि fire सर्विस के डी0आई0जी0 डीडी मिश्र ने जो सरकारी खरीद फरोख्त में लूट के आरोप लगाए हैं। राज्य सरकार इसकी जांच करने के बजाए डी डी मिश्र को पागल करार देकर अस्पताल में भर्ती करा रही है। इन आरोपों की जांच सी0बी0आई0 से करानी चाहिए क्योंकि यह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है। राज्य सरकार की जांच की निश्पक्षता पर संदेह है। मंहगाई की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से वादा किया था वो 100 दिन में महंगाई पर काबू पा लेंगे। केंद्र सरकार का दुसरा कार्यकाल है परंतु महंगाई कम होने के बजाए सुरसा डाइन की तरह दिन-प्रतिदन बढ़ती ही जा रही है। बढ़ती हुई कीमतों से जनता में त्राहि-त्राहि मची है। दोनों सरकारें दोनों हाथों से जनता को लूट रही हैं। पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में अनेक बार वृद्धि हो चुकी है। अटल बिहारी बाजपेई के कार्यकाल में महंगाई पर नियत्रंण था। आम जनता भी आज तक उनकी सरकार की प्रशंसा कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने गन्ना किसानों की समस्याओं की चर्चा करते हुए कहा कि अभी तक गन्ने का समर्थन मूल्य घोशित नहीं हुआ है। अक्टूवर से पेराई सत्र शुरू होने के बावजूद भी अभी तक मिलें नहीं चली हैं। गन्ना किसान पीड़ित है। वह अपना गन्ना औन-पौने दाम पर बेचने पर मजबूर है। इसीप्रकार धान के क्रय केंद्र प्रदेश नहीं खुले हैं। किसान सरकार के घोशित समर्थन मूल्य 1030 रू प्रति िक्वंटल के विरूद्ध 750 रू0 प्रति िक्वंटल पर बेचने पर विवश हैं।  कानून व्यवस्था बद से बदतर है। मुरादाबाद में ही हुई लूट की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधियों के होंसले बुलंद हैं। पिश्चमी उ0प्र0 में अपराधों की बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा जनता ने मुलायम सिंह की सरकार को लुटेरी सरकार समझकर मायावती को सत्ता सौंपी थी ये तो उनकी भी आगे निकल गई । अब जनता ने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। भाजपा ही प्रदेश को सुशासन दे सकती है। उन्होंने पूरे प्रदेश का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा लाओ प्रदेश बचाओ।
श्री शाही ने 18 नवंबर एवं 19 नवंबर को प्रदेश में आ रही आडवाणी जी की जनचेतना यात्रा को लेकर उसके मार्ग के सभी जनपदों एवं क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं, नेताओं के साथ बैठक कर तैयारी का ज्याजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  जनचेतना यात्रा 18 नवंबर, 2011 को उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद और 19 नवंबर, 2011 को बिलासपुर, रामपुर, मुरादाबाद होते हुए गाजियाबाद पहुंचेगी। श्री शाही गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे मेले में पहुंचे और भाजपा द्वारा बनाए गए राहत एवं स्वागत केैंप का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, युवा मोर्चा के हरीश दुबे, प्रो0 रामजीत िंसंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, डा0 नेपाल सिंह, प्रकाश पाल, नरेंद्र सिंह, मेजर जे पी सिंह, बीना अग्रवाल, बिेनोद अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, धर्मेंद्र नाथ मिश्र, कृश्णकुमार काले, हरीश बोरा, आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in