Categorized | लखनऊ.

विकास का फार्मूला है जो उत्तर प्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बना देगा

Posted on 05 November 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी नेे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से कहा कि उन्हें उ0प्र0 देश का सबसे विकसित राज्य होगा के फार्मूले का खुलासा करना चाहिए तथा उनके वक्तब्य की कड़ी निंदा करते हुए उनसे सवाल पूछा है कि वह कौन सा विकास का फार्मूला है जो उत्तर प्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बना देगा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तिवारी ने कहा कि यह कांग्रेस की धोखा देने की नीति के तहत दिया गया वक्तव्य है।  श्री तिवारी ने कांग्रेस party पर आरोप लगाते हुए आपने वक्तव्य में कहा है कि राहुल गांधी यह बताएं की कांग्रेस शासित राज्यों विशेश रूप से महाराश्ट्र और आंध्र प्रदेश में कर्ज में डूबकर किसान भूखमरी के कारण उसबसे अधिक आत्महत्या करने को क्यों मजबूर हुए हैं ? विकास का माडल उ0प्र0 में लागू करने का दावा करने वाले कांग्रेस महासचिव अपने party शासित राज्यों में यह माडल क्यों नहीं लागू करके दिखाते।
श्री तिवारी ने आगे कहा कि उ0प्र0 की जनता की समस्याएं कांग्रेस पार्टी द्वारा पैदा की गई समस्याओं से ओझल करने के लिए इस प्रकार का फर्जी बयानबाजी से बाज आए और उपरोक्त बयानों को कांग्रेस शासित राज्यों में प्रयोग करें। क्या कारण है कि इस प्रकार का प्रयोग कांग्रेस राज्यों में नहीं कर रहे हैं।
श्री तिवारी ने कहा कि हाई प्रोफाइल केंद्रीय कानून मंत्री पिछले दिनों वाराणसी में गुजरात के विकास माडल और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की भूरी-भूरी सराहना की थी। उन्होंने आगे कहा कि अच्छा होता की कांग्रेस महामंत्री उक्त सतही बयानबाजी से उपर उठकर गुजरात सरकार के विकास कार्यो एवं कुशल नेतृत्व से प्रिशक्षण लेकर कांग्रेस शासित राज्यों में भी लागू करे।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी ने जोर देकर बार-बार इस बात को कह रहे हैं कि कांगेे्रस की गलत नीतियों और नियोजन के कारण ही देश की जनता महंगायी की मार से मर रही है और आज जनता का जीवन नरक हो गया है। उ0प्र0 में गैर भाजपा सरकारों को कांग्रेस समर्थन कर रही है और केंद्र में यूपीए की सरकार के समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का समर्थन है। इस दुर्दशा के लिए तीनों पार्टिया बराबर की जिम्मेदार हैं और अपनी जिम्मेदारी से पल्ला भी नहीं झाड़ सकती। इन तीनों पार्टियों के पास विकास का न तो कोई माडल है और न ही सोच। इन पार्टियों के राज्य में भ्रश्टाचार, अपराध, महंगाई, बेरोजगारी के कारण जनता तबाह हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in