Categorized | लखनऊ.

मनरेगा में प्रदेश भर में धांधली हो रही है

Posted on 26 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि मनरेगा के बारे में केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को लिखा पत्र महज नूरा-कुश्ती है।  पार्टी प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मनरेगा में प्रदेश भर में धांधली हो रही है फिर जांच मात्र 7 जिलों की ही कराने की बात क्यों की जा रही है। मनरेगा की प्रदेश भर में धांधली की शिकायत है इसलिए जांच पूरे प्रदेश की होनी चाहिए।
आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि दरअसल मनरेगा का भ्रष्टाचार केन्द्र और प्रदेश का सांझा उपक्रम है। चुनाव नजदीक जानकर नूरा-कुश्ती का यह खेल खेला जा रहा है। दोनों सरकारे भ्रष्टाचार पर एक दूसरे का समर्थन करती हैं और एकदूसरे को समय-समय पर बचाती हंै। मनरेगा की धांधली पर सी0बी0आई0 जांच कराने की चर्चा पत्र में की गई है जो कि एक छलावा है। केन्द्रीय मंत्री भी जानते हैं कि मनरेगा में मुख्यमंत्री भ्रष्ट अफसरों को बचा रही है। उनकी नीयत साफ नहीं है। ऐसे में वह सी0बी0आई0 जांच की सिफारिश क्यों करेंगी ? केन्द्र सरकार सीधे हस्तक्षेप कर अपने संवैधानिक दायित्वो ंका निर्वहन क्यों नहीं कर रही है ? आंखिर बसपा प्रमुख के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति की जांच सी0बी0आई0 कर रही है। चार्जशीट तैयार है पर दाखिल नहीं हो रही है। क्या मनरेगा में भी उसी तरह की जांच की मंशा है।
श्री पाठक ने कहा कि आम आदमी की समस्याओं पर वाकयुद्ध करके दोनों सरकारें जनता की आंखों में धूल झोंकना चाहती हैं। बुंदेलखंड, पूर्वांचल में फैली महामारी इन्सेफलाटिश, लखनऊ मंे हुआ टीकाकरण कांड, वाराणसी बम-विस्फोट आदि घटनाएं घटित हुई हैं। जिसमें आम आदमी के जन-धन की हानि हुई है। सरकारें एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराकर अपना पल्ला झाड़ती रही है। प्रदेश में बदहाल सड़कें व खस्ताहाल स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन परेशान हंै। भाजपा की जन स्वाभिमान यात्राओं को मिला अपार जनसमर्थन इसका प्रमाण है कि लोग अब  इस सरकार से पूरी तरह से ऊब चुके हैं।
एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न केवल भ्रष्ट है बल्कि कानून व्यवस्था को ठीक रखने में विफल रही है। कमला कुशवाहा के प्रकरण में पीड़िता सरेआम आरोप लगा रही है कि उसे जानमाल की धमकी दी जा रही है। वह चिल्ला-चिल्लाकर अपने विरूद्ध बलात्कार की कहानी लगातार कह रही है पर सत्ता मद में चूर सरकार अपने मंत्री के साथ खड़ी है। यह कोई पहला प्रकरण नहीं है जिसमें सरकार निर्लज्ज्तार्पूवक दोषी का बचाव कर रही हो। इसके पहले भी तमाम प्रकरण ऐसे रहे हैं।  भाजपा ने दद्दू प्रसाद को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग को दोहराते हुए पीड़िता को पर्याप्त सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in