Categorized | लखनऊ.

एल0आई0सी0 द्वारा सामाजिक सुरक्षा माह का आयोजन

Posted on 26 October 2011 by admin

lic-photoभारतीय जीवन बीमा निगम ने सामाजिक सुरक्षा माह के आयोजन के अवसर पर हजरतगंज स्थित मण्डल कार्यालय के सभागार में वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक मो0 अजीजुद्दीन ने मीडिया को सम्बोधित करते हुये कहा समाज के कमजोर वर्ग में जन जागृति लाने के उद्देश्य से भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा अक्टूबर माह को सामाजिक सुरक्षा माह के रूप में मना रहा है। इस माह में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जैसे मृत्यु दावा, छात्रवृत्ति वितरण समारोह कैम्पों के द्वारा जन श्रीबीमा योजना तथा असंगठित क्षेत्र के नागरिकों के लिए स्वावलम्बन पेंशन योजना का प्रचार किया गया। वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक ने बताया आम आदमी बीमा योजना के अन्तर्गत अब तक 1573 मृत्यु दावा रू0 5 करोड़ 30 लाख तथा 20 हजार 458 छात्रों को छात्रवृत्ति बीमा योजना के अन्तर्गत वर्तमान द्वितीय वर्ष में अब 2638 छात्रों को 15 लाख 82 हजार से अधिक छात्रवृत्ति एवं 108 मृत्यु दावा में रू0 41 लाख 85 हजार का भुगतान किया गया। आम आदमी बीमा योजना के अन्तर्गत उत्त प्रदेश सरकार केे  सहयोग से मण्डल कार्यालय द्वारा 23 लाख 86 हजार ग्रामीण भूमिहीन मुखिया अथवा एक कमाऊ सदस्य को निःशुल्क सुरक्षा प्रदान की गयी है तथा मार्च, 2012 के अन्त तक 5 लाख अतिरिक्त सदस्यों को बीमा सुरक्षा प्रदान करने की योजना है। भारतीय जीवन बीमा निगम कुछ विशेष योजनाओं जैसे महात्मा गाँधी बुनकर, हस्तशिल्पी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, महिला स्वयं सहायता समूह, आदिवासी आदि 45 व्यवसायों में लगे समूहों के लिए भी जनश्री बीमा योजना के माध्यम से बीमा सुरक्षा का प्रबन्ध का प्रबन्धन कर रहा है। इस वार्ता में मण्डल प्रबन्धक पेंशन एवं समूह बीमा राजवीर सिंह एवं बी0एन0 पाण्डेय, वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in