Categorized | लखनऊ.

सच्चाई को विरोधी भी नहीं नकार सकता

Posted on 22 October 2011 by admin

भाजपा शासित राज्यों का विकास माडल केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुुर्शीद ने जो वाराणसी की जनता के सामने स्वीकार किया है और उन सरकारों की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा भी की है। यह बाते उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी को भी अवगत कराना चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि कानून मंत्री के बयान ने यह सिद्ध कर दिया है कि सच्चाई को विरोधी भी नहीं नकार सकता। एक न एक दिन उसे स्वीकार करना ही पड़ेगा।
प्रदेश में चल रही जन स्वाभिमान यात्राओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के मिल रहे अपार समर्थन से बसपा, सपा और कांग्रेस हताश हो गए हैं। हतासा का आलम यह है कि कांग्रेस के युवराज को भी यात्रा के लिए उतरना पड़ा है। श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री दुष्कर्म के आरोपी मंत्री को क्लीन चिट देकर भाजपा के आरोपों को सही साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री ने अपराधियों दुराचारियों की संरक्षक हैं। उन्होंने नोएडा भूमि घोटाला सहित प्रदेश सरकार के मंत्रियों/विधायकों द्वारा जितने भी अपराध हुए उन सभी में मुख्यमंत्री मायावती तथा प्रदेश सरकार की भूमिका की जाॅच की मांग की है।
श्री तिवारी ने कहा कि उ0प्र0 के कानून व्यवस्था की रक्षा करने वाली पुलिस बसपा नेताओं की चाकरी में व्यस्त है। वह बसपा कैडर की तरह काम कर रही है। जहाॅ पुुलिस तंत्र पीड़ित पक्ष को प्रताड़ित करने में लगा है, वहीं यह सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक के चरण वंदन में भी संकोच नही कर रही है। परिणाम यह है कि पुलिस पर भी हमले हो रहे हैं।
गाजीपुर जिले में बिरनों थाना की घटना पुलिस प्रशासन के गैर जिम्मेदार रवैया का परिणाम है। वहाॅ अपराधियों द्वारा एक विद्यालय संचालक धर्मेन्द्र बिन्द की हत्या कर दी गयी। स्थानीय पुलिस जबरदस्ती शव को उठा ले गयी। गाॅव के लोग जब शव मांगने थाने पहुॅचे तो उन पर पुलिस लाठियाॅ व गोलियाॅ चलाई जिससे चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस प्रशासन अपराधियों को संरक्षण दे रहा है और निरीह जनता पर गोलियाॅ चलाई जा रही हैं, जो अत्यन्त निन्दनीय हैै। प्रदेश प्रवक्ता ने इस काण्ड की न्यायिक जाॅच कराने की मांग करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों को डण्डित करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in