Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था

Posted on 22 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के कारण बढ़ रही अराजकता एवं अपराध पर चिन्ता जताते हुए कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जब इस कदर अपराध हो रहा है तो बाकी जिलों की हालत क्या होगी इसका अनुमान सहज रूप से लगाया जा सकता है।
राजधानी में लगातार हो रहे अपराधों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कृष्णानगर में दिन-दहाड़े सिक्योरिटी एजेन्सी के गार्ड व कैशियर को घायल कर चार लाख रूपए लूट लिए गए। इन्दिरानगर में एक व्यवसायी से दो लाख रू0 लूटा गया। इसके अलावा वर्ष 2010 में ही 8 अक्टूबर को सीएमओ डा0 बिनोद आर्या एवं डा0 वीपी सिंह की हत्या 22 जून को डिप्टी सीएमओ डा0 वाई एस सचान की जेल में हुई मौत, 12 जून को चारबाग में चश्मा व्यवसायी गुलाब टेक चांदनी की हत्या, 12 सितम्बर को इन्दिरानगर की अधिवक्ता की माॅं स्वदेश चढ्ढा की हत्या, 19 अक्टूबर को नाका के पान दरीबा में व्यवसायी की पत्नी हर्षी की हत्या कर लूट की गई। इसके अलावा भी अनगिनत हत्या व लूट की घटनाएं सरेआम हो रही हैं लेकिन उन पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है।
श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश की मुखिया के नाक के नीचे घटित हो रही ये अपराधिक घटनाएं सरकार की विफलता को उजागर करती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुर्तियों और पार्को के निर्माण में व्यस्त हैं, उनके मंत्री/विधायक बलात्कार में व्यस्त हैं, प्रदेश का पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा में व्यस्त है। ऐसे में निरीह जनता के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को संज्ञान में लेने की किसी के पास फुरसत नहीं है। इस कारण अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैंे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in