Categorized | लखनऊ.

नोयडा भूमि अधिग्रहण के मसले पर निर्णय का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया

Posted on 22 October 2011 by admin

बहुचर्चित नोयडा भूमि अधिग्रहण के मसले पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि इस निर्णय से किसानों के हितों का संवर्धन हुआ है।     श्री शाही ने उच्च न्यायालय के उक्त फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उ0प्र0 की बसपा सरकार शुरू से ही किसान विरोधी रही है वह बिल्डरों और पूंजीपतियों के साथ हमेशा खड़ी रही है। जो बातें हम लगातार कहते रहे हैं, उन्हीं बिन्दुओं पर न्यायालय का निर्णय आने से भाजपा की बातों की पुष्टि हुई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब-जब किसानों पर जुल्म ढाए गए उनकी जमीनों को हथियाने की साजिश हुई तब-तब भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के साथ खड़े होकर सड़क से संसद तक संघर्ष किया है और उनको उचित न्याय दिलाया है।     श्री शाही ने कहा कि नोयडा भूमि अधिग्रहण को लेकर किसान एवं भाजपा ने लगातार संघर्ष किया लेकिन बसपा सरकार ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के अलावा किसानों के हितों पर कभी ध्यान नहीं दिया।
उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में तीन गांवों का अधिग्रहण रद्द कर दिया है और किसानों के लिए 64प्रतिशत अधिक मुवावजा बढ़ाने के साथ ही विकसित जमीन का 10प्रतिशत पुनः मुवावजा देने की बात कही है तथा नोयडा प्राधिकरण की जांच कराने का निर्णय दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने नोयडा प्राधिकरण के साथ ही इस मामले में उ0प्र0 सरकार की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है।
प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती द्वारा दुष्कर्म के आरोपी मंत्री दद्दू प्रसाद को क्लीन चिट दिए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री शाही ने कहा कि जब पीड़ित महिला द्वारा न्यायालय में धारा 164 के तहत शपथ पत्र के साथ बयान दिया जा चुका है तो ऐसी स्थिति में बिना जांच के मुख्यमंत्री द्वारा क्लीन चिट देकर कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की गई है। इस प्रकार के बयान से दोषियों का हौसला बुलन्द होगा और पीड़ित पक्ष कमजोर होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in