Categorized | लखनऊ.

बसपा सरकार के साढ़े चार वर्षों में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सबसे बद से बदतर हो गई है

Posted on 21 October 2011 by admin

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने आज जनस्वाभिमान यात्रा के आठवें दिन पश्चिमी उ0प्र0 के विलीसी बिसौली, बजीरगंज आदि जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार के साढ़े चार वर्षों में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सबसे बद से बदतर हो गई है और भाजपा शासन में आते ही अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उनहोंने नेशलन क्राइम ब्यूरों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अपहरण, हत्या, लूट और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में उ0प्र0 में भारी वृद्धि हुई है। 2009 में 27414 मामले दर्ज हुए हैं।
06उन्होंने ग्राम विकास मंत्री, श्री दददू प्रसाद पर लगे बलात्कार के आरोप को शर्मनाक बताया तथा बांदा में बसपा नेता द्वारा जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी आनन्द सिंह को उनके  घर में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। बसपा सांसद प्रतिनिधि समेत दो नामजद हैं। सरकार के दबाव में अनगिनत मामले सामने नहीं आ पाए। भाजपा सरकार बनने पर इस प्रकार से दबाए गए मामलों की जांच होगी और दोषियों को कठोर दंड मिलेगा। नेशनल क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट  के अनुसार देश में अपहरण, लूट, हत्या और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के माामले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए हैं। वर्ष 2009 में उत्तर प्रदेश में कुल 27,414 मामलें दर्ज किए गए। बसपा सरकार के सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों एवं मंत्रियों के नाम हत्या, अपहरण एवं बलात्कार जैसे मामले सामने आ रहे हैं।यह स्थिति बड़ी शर्मनाक है।
श्री सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराध के मामलें भी उत्तर प्रदेश में काफी तेजी से बढ़े है और दलितों के विरूद्ध भी हिंसा के सर्वाधिक मामलें भी इस प्रदेश में दर्ज किए गए है। नेशनल क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट के अनुसार देश में दलितों की होने वाली कुल हत्याओं में से 37.7 प्रतिशत हत्याएं उत्तर प्रदेश में हुई हैं जबकि दलितों के अपहरण के मामलें में तो यह संख्या लगभग 50 फीसदी पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश में स्थिति कितनी बिगड़ चुकी है इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र एक वर्ष (2009) में प्रदेश की पुलिस द्वारा फायरिंग की 637 घटनाएं हुई जबकि आतंकवाद की समस्या से जूझ रहे जम्मू एवं कश्मीर में पुलिस फायरिंग की मात्र 147 घटनाएं ही सामने आई हैं। इन घटनाओं में उत्तर प्रदेश में जहां 56 लोग मारे गए वहीं जम्मू एवं कश्मीर में मात्र 28 लोग मारे गए। इसका अर्थ यह है कि उत्तर प्रदेश में हालात जम्मू एवं कश्मीर से भी अधिक बिगड़ चुके हंै।
021पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रदेश की जनता ने बसपा को इसलिए सत्ता सौंपी थी कि वो सपा शासन के गुंडाराज को समाप्त कर सके लेकिन सत्ता में आने के बाद बसपा भी सपा के नक्शे कदम पर चल रही है। जिसके कारण इस समय प्रदेश में जंगल राज चल रहा है।भाजपा जब प्रदेश की सत्ता में आयेगी तो कानून एवं व्यवस्था को स्थापित करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी क्योंकि शांति और व्यवस्था की स्थापना के बिना विकास की कल्पना करना बेईमानी है। उन्होंने कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य न घोषित होने के कारण चीनी मिले बंद पड़ी हैं यह चिन्ता का विषय है। श्री सिंह ने 300 रू0 प्रति क्विटंल गन्ने की कीमत घोषित करने की मांग की।
बिसौली को जनसभा को सबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने मायावती को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुलायम सिंह को हटाकर अमन-चेैन के लिए जनता ने बसपा सरकार का चुना। जनता ने बसपा के चार साल के शासन को भली-भांति देख लिया। न प्रदेश में अमन चेैन आया न विकास। बसपा विधायकों की उपलब्धि किसी बलात्कार, घोटाले या जमीन के कब्जे के चर्चे में रहना है। प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री पर पिछले चार सालों से एक अबला के साथ बलात्कार के आरोप शर्मशार करने वाले हैं। उन्होंने बिलसी की ज्योति शर्मा के साथ दुराचार की चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रदेश में गुण्डों का राज है। थानों से सत्ता चलाई जा रही है, पुलिस का दरोगा एस0 पी0 के बजाए बसपा के आदेश पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्ति दिलाएंगे।
यात्रा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव संतोष गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष पे्रमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक अवनीश कुमार ंिसह, राजीव कुमार ंिसह आदि अनेक प्रमुख लोग यात्रा के साथ थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in