Categorized | लखनऊ.

ग्राम प्रधानों पर हुए लाठी चार्ज की निन्दा

Posted on 21 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज राजधानी में प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधानों पर हुए लाठी चार्ज की निन्दा करते हुए कहा है कि इस सरकार ने सारी संवैधानिक अधिकारों को ध्वस्त करने का अभियान चला रखा है। इस कार्यकाल में प्रदर्शनकारियों पर आए दिन हो रहे लाठीचार्च से जनता पर आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है।
श्री शाही ने बसपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस सरकार के कार्यकाल में पुलिस प्रशासन बसपाई रूप में कार्य कर रहा है। जो कि निन्नदनीय है।
श्री शाही ने कहा मुख्यमंत्री द्वारा बिना किसी निष्कर्ष एवं जांच कराए बिना ग्राम विकास मंत्री दद्दू प्रसाद पर लगे महिला उत्पीड़न के आरोप को विरोधी दलों की राजनैतिक साजिश कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। बसपा सरकार अपने मंत्री को बचाने का आपराधिक षडयंत्र रच रही है। इससे शिकायत करने वाली महिला को न्याय न मिल पाने की आशंका प्रबल हो गई है। ऐसा लगता है कि सरकार ने स्वयं में न्यायपालिका के भी अधिकार समाहित कर लिए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in