Categorized | Latest news, लखनऊ.

देश और प्रदेश की हुई दुर्दशा के पीछे कांगे्रस, सपा तथा बहुजन समाज पार्टी जिम्मेदार है

Posted on 15 October 2011 by admin

4सारे भ्रष्टाचार के माले में इन तीनों पार्टी के लोगों का हाथ है। हालात यहां तक है कि देश के गृहमंत्री भी जेल जाने वाले हैं। चार केन्द्रीय मंत्री पहले से ही जेल के अन्दर हंै।
जन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरे देश में अन्ना हजारे के आंदोलन की सराहना हुई है। हम चाहते हैं कि देश के अन्दर सख्त जन लोकपाल लागू होना चाहिए। अगर अन्ना चाहेंगे तो हम अंगद के पैर की तरह अन्ना का समर्थन करेंगे।
श्री सिंह ने कहा कि जन स्वाभिमान यात्रा से लग रहा है कि जनता परिवर्तन चाहती है और अच्छा शासन सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। उ0प्र0 में भाजपा सरकार जनता ने देखी है। सभी पार्टियों में कोई अच्छा शासन दे सकती है तो वह भाजपा है। अटल जी के छःवर्ष के शासन में कोई भी घोटाले सामने नहीं आए। सर्वेक्षण में भी साफ हुआ है कि बेहतर सरकार भाजपा ही दे सकती है। भाजपा व्यक्ति और परिवार की पार्टी नहीं है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उ0प्र0 में केवल एनडीए का ही गठबंधन है और किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। यहां भ्रष्टाचार अहंम मुद्दा है। प्रशान्त भूषण पर हमला निन्दनीय है लेकिन भारत कश्मीर का अभिन्न अंग है। उ0प्र0 में भाजपा सरकार बनने पर मायावती सरकार के घोटालों की जांच होगी और दोषी जेल जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने कहा कि जब तक देश में कांगे्रस के हाथ खूनी पंजा रहेगा तब तक देश खुशहाल नहीं रह सकता। देश के अन्दर जितने भी घोटाले हुए हैं उन सब में कांगे्रस का हाथ है। देश में बढ़ती महंगाई के लिए कांगे्रस जिम्मेदार है। जिस तरह हनुमान जी ने लंका जलाई थी उसी प्रकार उ0प्र0 की जनता से कहना चाहूंगा कि अब प्रदेश में कांगे्रस का खूनी पंजा, मुलायम सिंह की साइकिल और मायावती का हाथी का चुनाव में दहन कर देना।
जन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन आज राजनाथ सिंह ने आठ विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची तथा भारी संख्या में उमड़े युवाओं, किसानों और व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित किया। श्री सिंह ने आज हाथरस, सादाबाद, सिकन्दराराऊ, अकराबाद तथा अलीगढ़ में 5 बड़ी सभाओं एवं जगह-जगह में बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ की 16 बड़ी स्वागत सभाओं को संबोधित किया। आगरा में मुख्य चैराहे पर स्वागत किया गया। लाल बहादुर चैक, अवन्तिका बाई चैराहा, राबली मंदिर, बाल्मीकि वाटिका, सेन्ट जोन्स चैराहे, हरी पर्वत, दीवानी न्यायालय आदि स्थानों पर अल्पसंख्यक वर्ग सहित विभिन्न समाज के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में भारतीय जनता पार्टी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, संतोष गंगवार, सुभाष पटेल, प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे, महानगर अध्यक्ष अनिल महाजन, राजकुमार सांभा, सांसद राजशंकर कठेरिया, मेयर अंजुला ंिसह माहौर, विधायक जगन गर्ग आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in