Categorized | लखनऊ.

जन स्वाभिमान यात्राओं को मिल रहे अपार जन समर्थन के कारण विरोधी दलों के अन्दर बौखलाहट

Posted on 15 October 2011 by admin

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की देशव्यापी जन चेतना यात्रा तथा उ0प्र0 में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र के नेतृत्व में निकली जन स्वाभिमान यात्राओं को मिल रहे अपार जन समर्थन के कारण विरोधी दलों के अन्दर बौखलाहट है। इन दलों की बौखलाहट इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि सपा, बसपा तथा कांगे्रस को आगामी विधानसभा चुनाव में अपना अस्तित्व बचाना मुश्किल है।  भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 के प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी इन पार्टियों को अपने कारनामें के भंडाफोड और जनता के न्याय का डर सताने लगा है। बसपा, कांगे्रस आदि दलों की जन चेतना और जन स्वाभिमान यात्रा को लेकर टिप्पणी इसी का परिणाम है।
प्रदेश प्रवक्ता श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि सपा, बसपा और कांगे्रस की मिलीभगत जनता के सामने आ गई है। कांगे्रस मुलायम सिंह और मायावती को आय से अधिक सम्पत्ति के आरोप से बचा रही है। बदले में ये पार्टियाॅं केन्द्र सराकर के पक्ष में खड़ी होती हैं। भाजपा इनके बीच नूराकुश्ती की सच्चाई जनता के सामने ला रही है। प्रदेश और देश की जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार से परेशान है।
श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश की बसपा सरकार सभी मोर्चो पर विफल है। कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है। ऐसे ही बदतर हालात सपा शासन में भी थीे। सपा सरकार में  गुण्डागर्दी चरम पर थी। सरकारी भूखंडों पर कब्जा, हत्या, लूट, बलात्कार, आम बात थी। प्रदेश की जनता की दुखती रग को समझकर मायावती ने इन्हीं बातों को मुद्दा बनाया था और कहा था कि सरकार बनने पर वह प्रदेश में अमन चैन लाएंगी और मुलायम सरकार के भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषियों को जेल में डालंेगी। किन्तु सरकार बना लेने के बाद जनता के साथ छलावा हुआ। सारे मुद्दे गौड़ हो गए। मायावती सरकार अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त हो गई। सरकार के सभी मंत्री/विधायक भ्रष्टाचार के आकण्ठ में डूबे हुए हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि घर से सुबह निकला हुआ व्यक्ति शाम को घर पहुंचेगा इसका कोई भरोसा नहीं है। कब कहां अपरहण, लूट, हत्या का शिकार हो जाए कहा नहीं जा सकता। छात्राएं अपने स्कूल, कोचिंग जाने में सहम रही हैं उनके साथ सरेआम दुराचार हो रहा है। यह चिन्तनीय विषय है। श्री तिवारी ने कहा कि यात्राओं के माध्यम से जनता प्रदेश सरकार के असलियत से रूबरू हो रही हैै। आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा का सफाया होगा और उ0प्र0 में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in