Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस और बसपा कि मंहगाई और भ्रष्टाचार बढ़ाने में दोनों की मिलीभगत है

Posted on 15 October 2011 by admin

14-10-f-fareedpur-barilleyसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज कांग्रेस और बसपा पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि मंहगाई और भ्रष्टाचार बढ़ाने में दोनों की मिलीभगत है। इन्हें आम आदमी की खुशहाली अच्छी नहीं लगती है। हर वर्ग इनसे त्रस्त है। इसलिए आगामी विधान सभा चुनावों में बसपा को हटाना है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है।
समाजवादी क्रान्तिरथ से यात्रा के पांचवें चरण में दूसरे दिन आज पीलीभीत से चलकर बरखेड़ा, बीसलपुर, फरीदपुर, बरेली छावनी में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस ने बड़ी होशियारी से घोटाले किए है और अरबों रूपयों का चूना लगाया है। उनके घोटाले टूजी स्पेक्ट्रम, कामनवेल्थ खेल घोटाले को तो गरीबों और आम आदमियों को समझाया भी नहीं जा सकता है। कांग्रेस बहुत बड़ी धोखेबाज है। बसपा ने प्रदेश में संगठित भ्रष्टाचार फैलाया है। पत्थरों, पार्को, स्मारकों पर जनता की गाढी कमाई लुटाई है। आज भी मुख्यमंत्री नोएडा में छःहजार  करोड़ रूपयों से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण करने जा रही है। जिन महापुरूषों का यहां के लोग नाम भी नहीं जानते हैं उनकी मूर्तियों पर धन लुटाया जा रहा है। इनके साथ मुख्यमंत्री की भी मूर्तियां लगी है। किसी जिन्दा नेता की मूर्ति लगने का यह अजीब वाकया है।
उन्होने कहा राज्य की राजधानी में लूट और हत्याओं का बोलबाला है। दो सीएमओ एक डिप्टी सीएमओ मारे गए। जेल में डा0 सचान की हत्या को छुपाया जाता रहा। परिवार कल्याण के बजट में भारी घोटाला किया गया।
14-10-d श्री यादव ने स्पष्ट कहा कि जिन मंत्रियों, विधायकों को मुख्यमंत्री ने सरकार और पार्टी से हटाया है, वह उनके पाप की सजा नहीं है। बसपा के काले कारनामों में संलिप्त अधिकारी और मंत्री चाहे जितने बड़े हो, बचेगंे नहीं। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।
श्री अखिलेश यादव का आज जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। नौजवानों ने उनके रथ के साथ दौड़ लगाई तो तपती धूप में भी उन्हें सुनने के लिए भीड़ घंटो  इंतजार करती रही। उनके भाषण के बीच खूब तालियां बजी और उनके जिन्दाबाद के जोशीले नारे लगे। श्री यादव आज रात्रि विश्राम बरेली में करेगें और कल बरेली से चलकर देवचरा, आंवला, कुॅवरगांव, बदायूॅ, दातागंज क्रांतिरथ से जाएगें। वापसी में बदायूॅ में रात्रि विश्राम करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in