Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की जनता के कोष को लूटाए जाने पर तीखी आपत्ति की

Posted on 15 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी व्यक्ति पूजा की राजनीति की घोर भत्र्सना करती है तथा मूर्ति और पार्को के नाम पर प्रदेश की जनता के कोष को लूटाए जाने पर तीखी आपत्ति की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने मायावती द्वारा नोएडा में लगभग 700 करोड़ की लागत से बनाए गए पार्क जिसमें मायावती ने अपने परिवारजनों की मूर्तियाॅं लगवाने और अपना नाम इतिहास में दर्ज कराने का लक्ष्य कर किए जा रहे कार्यो की कटु निन्दा की है। श्री तिवारी ने कहा कि एक तरफ प्रदेश की जनता शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। दूसरी तरफ प्रदेश के बुनियादी विकास को बलाए ताक पर रखकर मायावती ने कांशीराम इको पार्क कांशीराम पे्ररणा स्थल, अम्बेडकर पार्क आदि के नाम पर जिसतरह सरकारी कोष का दुरूपयोग किया गया उतनी ही धनराशि से इससे दुगुना निर्माण कार्य हो सकता था तथा कृषि विकास, शिक्षा, चिकित्सा,ग्रामीण रोजगार रोजगार की दिशा में बड़े कार्य किए जा सकते थे।
श्री तिवारी ने काह कि संतकबीर, संत रविदास तथा मीराबाई ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बड़ा कार्य किया लेकिन मायावती को उनकी याद नहीं आई जिनके महिमा मंडन से स्वस्थ्य समाज का निर्माण होता और सौहार्द का वातारवरण निर्मित होता

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in