Categorized | लखनऊ.

अत्याचार और भ्रश्टाचार चरम पर है

Posted on 13 October 2011 by admin

“मंहगाई और बेरोजगारी से समाज का हर व्यक्ति परेषान है। इसकी वजह से घरों की खुषहाली समाप्त हो गई है। इसके लिए कांग्रेस और बसपा सरकारे जिम्मेदार हैं जिन्हें आम आदमी की फिक्र नहीं। बसपा सरकार ने प्रदेष मेें लूट मचा करती है। किसान कंगाल हो गया है। अत्याचार और भ्रश्टाचार चरम पर है। इस सरकार को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है।“
fatehganj-meerganj-bariley-1 उक्त उद्गार समाजवादी क्रांतिरथ से आज यात्रा के पांचवे चरण में समाजवादी पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष श्री अखिलेष यादव ने बरेली सदर, मीरगंज, बहेड़ी, भोजीपुरा, नवाबगंज और पीलीभीत विधान सभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं में व्यक्त किए। जगह-जगह उनका भव्य स्वागत करने के लिए नौजवानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।  श्री यादव ने आज के दिन 115 किलोमीटर की यात्रा कर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की जोरदार अपील की।
श्री अखिलेष यादव ने एकत्र जनसमूह का आव्हान किया कि इस बार हर कीमत पर समाजवादी पार्टी की सरकार बना देना है क्योंकि प्रदेष की बसपा सरकार ने बहुत जुल्म ढाए हैं। झूठे केस दर्ज कर समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं को जेल में ठूॅसा है। कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता बसपा सरकार ने बन्द कर दिया। मुस्लिमों के लिए जो योजनाएं चलाई थी बन्द कर दिया। जनहित के काम करने के बजाए यह सरकार जनता की गाढ़ी कमाई पत्थरों, पार्को, स्मारकों पर लुटाती रही है। 2 हजार पत्थर के हाथी लगे हैं जिनमें प्रत्येक हाथी की कीमत 1 करोड़ रूपए है ऐसी मुख्यमंत्री दुनिया में अनोखी है जिसने जिन्दा रहते अपनी मूर्तियाॅ लगाई है, उसके अधिकारी सिर्फ वसूली करने में मुस्तैद रहते है।
riksha-bahedi-1 श्री यादव ने कहा कि जितना धन मुख्यमंत्री ने पत्थरों, पार्को, स्मारकों पर खर्च किया है उससे दलित भाईयों का भी भला नहीं होनेवाला है। इतने पैसे से उनके लिए अस्पताल, दवाई और पढ़ाई का इंतजाम हो सकता था। पीने के पानी की किल्लत है। बिजली के बिना उद्योग चैपट है। इस सब पर बसपा सरकार का ध्यान नहीं है। कांग्रेस और बसपा दोनों का ध्यान नौजवानों को रोजगार देने पर भी नहीं है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष ने कहा कि वे लगातार क्रांतिरथ से चल रहे हैं और जरूरत होने पर साइकिल भी चला रहे हैं। कानपुर से उन्नाव और गाजियाबाद से साहिबाबाद तक वे खुद साइकिल यात्रा कर चुके हैं। उन्होने ऐलान किया कि हम समाजवादी क्रान्तिरथ से बसपा सरकार को हटाने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प को लेकर निकले हैं।
क्रांन्तिरथ के साथ श्री अताउर्रहमान, श्री वीरपाल सिंह यादव, विधान सभा के प्रत्याषी तथा युवा नेता भी मौजूद थे। श्री यादव आज पीलीभीत में रात्रि विश्राम करेगें और कल 14-10-2011 को बरखेड़ा, बीसलपुर, फरीदपुर, बरेली छावनी में जनसभाओं को सम्बोधित करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in