Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में अराजकता का वातावरण बना हुआ है

Posted on 13 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा मायावती सरकार अल्पमत में आ चुकी है।  ढाई दर्जन से भी अधिक बसपा विधायक  निलम्बित हैं या दूसरे दलों के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद बर्खास्त प्रदेश सरकार को बर्खास्त न करके केन्द्र सरकार प्रदेश की जनता का अपमान कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कानून के शासन का इकबाल समाप्त हो गया है।जनता की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी स्वंय मारे जा रहे हैं। प्रबुद्धनगर की घटना आज की ही है। पूरे प्रदेश में अराजकता का वातावरण बना हुआ है। हत्या, बलात्कार, लूट, अपहरण आम बात हो गई है। इस सबसे बेखबर सूबे की मुखिया अपने परिवार की मूर्तियाॅं लगवाने में व्यवस्त हैं।
श्री तिवारी ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश के खजाने का उपयोग मायावती अपने परिवार का महिमामंडन कर रही है। देश विधायकों को लगातार बर्खास्त करने के कारण सरकार बहुमत खो चुकी है, जो बचे हैं वे भी अन्य दलों में टिकट के लिए लाइन लगा रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि कांगे्रस उ0प्र0 की माया सरकार से अपने गुप्त समझौते का खुलासा करें अन्यथा प्रदेश के हालात कोे संज्ञानमें लेकर प्रदेश सरकार को तुरन्त बर्खास्त करे, जिससे प्रदेश में अमन-चैन और कानून का राज कायम हो सके।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने में सरकार की कोई दिलचस्पी नही ंहै। गरीब किसान आत्महत्या कर रहे हैं और गरीब होता जा रहा है। मरीज को दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। हजारों की तादात में लोग डेंगू तथा मस्तिष्क ज्वर से मर चुके हैं। प्रदेश में उद्योग लगाने की जगह प्रदेश की मुखिया सहित मंत्रीगण किसानों की जमीन सुनियोजित ढंग से हड़प रहे हैं। अपने को दलितों की हितैषी कहने वाली सरकार में साधारण दलितों का कोई भला नहीं हो पा रहा है। वह आज भी भूखे पेट सोने का मजबूर हैं। इसके विपरीत जो लोग सत्ता में बड़े पदों पर काबिज हैं उनकी सम्पत्तियाॅं लगातार बढ़ रही हंै। आए दिन एक-एक मंत्री/विधायक आय से अधिक सम्पत्ति की जांच के घेरे में फंसते चले जा रहे हैं। बिजली, पानी, खाद, बीज की समस्या जस की तस बनी हुई है। इनके समाधान का रास्ता नहीं निकाला जा रहा है, जबकि जनता से कर लेने में केाई कोताही नहीं बरती जा रही है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ से लेकर समाज के सभी वर्ग उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोट रही है। संवैधानिक संस्थाओं का लगातार अवमूल्यन हो रहा है। लोकतंत्र के बजाय राजतंत्र चल रहा है। आम आदमी तो दूर प्रदेश के सांसद/विधायक भी अपनी बात नहीं कह पा रहे हैं। ऐसी तानाशाह मुख्यमंत्री को सरकार में बने रहने का कोई हक नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in