Categorized | लखनऊ.

डा0 लोहिया की 45वीं पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा

Posted on 12 October 2011 by admin

12-10-d समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहाॅ कहा कि सन् 2012 में उ0प्र0 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही समाजवादी आन्दोलन के महान नेता डा0 राममनोहर लोहिया को सच्ची श्रद्धान्जलि होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वे बेईमान बसपा सरकार केा उखाड़ फेकेंगें और किसी गरीब तथा कमजोर के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। अन्याय के खिलाफ खड़े होने का जज्बा हर कार्यकर्ता में दिखना चाहिए।
श्री यादव यहाॅ गोमतीनगर, लखनऊ स्थित लोहिया पार्क में डा0 लोहिया की 45वीं पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि अगर उक्त संकल्प पर कार्यकर्ता दृढ रहे तो अगले छः माह में ही परिवर्तन दिखाई देने लगेगा। यदि समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला तो सरकार बनने के साथ ही महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी आदेश जारी हो जायेंगे। उन्होंने कहा हर हाल में बहुमत की सरकार बनानी है। नेता- कार्यकर्ता विवाद में न पड़ें जिसको प्रत्याशी घोषित किया जाय उसको ही जिताना है। उन्होंने कहा शीघ्र ही मण्डल स्तर पर बैठकों में 20 नेता जाएगें और वे भी खुद अपना कार्यक्रम बनाएगें।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि देश आज संक्रमण काल से गुजर रहा है। चीन हमें घेरता जा रहा है। कांगे्रस सरकार आते ही हमारी सीमाएं सिकुड़ने लगती हैं। डा0 लोहिया दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने सबसे पहले चीन के बारे में चेतावनी दी थी। मंहगाई रोकने में उनकी दाम बाॅधों नीति ही कारगर हो सकती है। दिल्ली सरकार सो रही है। उ0प्र0 में लूट चरम पर है। मुख्यमंत्री से लेकर चपरासी तक करोड़पति हो गये हैं। इतनी भ्रष्ट सरकार दुनिया में कहीं नहीं होगी।
उन्होेने कहा कि उ0प्र0 में संवेदनहीन सरकार है। किसान सबसे ज्यादा कर्जदार है। गरीब की कहीं सुनवाई नहीं है। मुख्यमंत्री किसी मंत्री, विधायक तक से नहीं मिलती है, आम जनता की बात करना ही बेकार है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीबी, बेकारी, अन्याय और दंगा फसाद के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही है। दंगों में सबसे ज्यादा नुकसान मुस्लिमों का होता है। गरीब महिलाओं को आज भी अत्याचार सहना पड़ रहा है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा डा0 लोहिया की भाषा नीति देश की अस्मिता से जुड़ी थी। संसद की बहस में उन्होंने हिन्दी को प्रतिष्ठा दी। अंगे्रजी पत्रकार तब उनके भाषणों का अनुवाद करने को मजबूर होते थे। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अंगेजी की जगह हिन्दी और उर्दू में नाम पट्ट तथा सरकारी काम काज चलाने पर जोर दिया गया। उर्दू के टीचर और अनुवादकों की भर्ती की गई। उर्दू को रोजी रोटी से जोड़कर मुस्लिमों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार के उपाय किए गये।
श्री मुलायम ंिसह यादव ने डा0 लोहिया को श्रद्धान्जलि देते हुये कहा कि डा0 लोहिया के आदर्श और सिद्धान्तों पर चलना आसान नहीं है। रास्ता कठिन है लेकिन यह भी सच है कि उन जैसा कोई दूसरा व्यवहारिक नेता नहीं हुआ है। उनसे प्रेरणा लेकर ही समाजवादी पार्टी सरकार में ‘‘दवा-पढ़ाई मुफ्ती और रोटी-कपड़ा सस्ती’’ की दिशा में कदम उठाए गए थे। महिलाओं के लिए कन्या विद्याधन और प्रसूताओं के स्वास्थ्य संबन्धी योजनाएं बनी थी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने इस अवसर पर ‘‘समाजवाद ही क्यों?’’ पुस्तिका का विमोचन किया।
12-10-bलोहिया पार्क में आज लगभग 20 हजार का जमावड़ा था। जिनमें बड़ी संख्या में नौजवान, महिलाएं तथा अल्पसंख्यक समाज के लोग थे। सुबह लगभग 9ः00 बजे से 02 बजे कार्यक्रम समाप्त होने तक लोग शांति से नेताओं को सुनते रहे। सर्वश्री मोहन सिंह, के0विक्रम राव, भगवती सिंह, शिवपाल सिंह यादव, श्री अहमद हसन, सांसद श्रीमती ऊषा वर्मा, संासद श्रीमती सुशीला सरोज, निशीथ राय, डा0 अशोक बाजपेयी, डा0 रामआसरे कुशवाहा, श्री ओमप्रकाश सिंह, मुख्तार अनीस, श्री गौरव भाटिया, आत्मप्रकाश शुक्ला ने सभा को संबोधित किया। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम ंिसंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने लोहिया पार्क, गोमतीनगर और विक्रमादित्य मार्ग स्थित लोहिया ट्रस्ट में स्थापित डा0 लोहिया की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उनका नमन किया। चैक स्थित डा0 लोहिया की मूर्ति पर वरिष्ठ नेता और सांसद श्री भगवती सिंह ने माला चढ़ाई, जब कि गोमतीनगर स्थित लोहिया अस्पताल में डा0 लोहिया की मूर्ति पर नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव ने पुष्पाजलि अर्पित की।
इस मौके पर सर्वश्री राजकिशोर मिश्रा, डा0 के0पी0 पाण्डेय, एस0आर0एस यादव, डा0 हीरा ठाकुर, यशवंत ंिसंह, रामकृपाल सिंह, इंदिरा जायसवाल, लीलावती कुशवाहा, श्री रविदास मेहरोत्रा, श्रीमती सुरेश चैहान, शारदा प्रताप शुक्ला, रेहान नईम, गोमती यादव, राजपाल कश्यप, सुरेश यादव, जूही सिंह, हाफिज उस्मान, इंदल रावत, चन्द्रा रावत, दीपक मिश्रा, श्री मुजीबुरर्रहमान, बबलू, अशोक यादव जरीना उस्मानी, रामशंकर यादव, विजय यादव, धर्मानन्द तिवारी, शाहीन फातिमा, जगदीप यादव, मो0 शाहिद, हनीफ खाॅ, सतेन्द्र उपाध्याय, सुशील दीक्षित, नफीस अहमद, सुनील यादव, आनन्द भदौरिया, रघुनन्दन ंिसंह काका, राहुल सेन सक्सेना, जय सिंह जयन्त रामसिंह राणा, अर्चना राठौर, हरिशंकर यादव, राजा चतुर्वेदी, संतोश यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in