Categorized | लखनऊ.

बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 12 October 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष आज संतकबीरनगर के विधायक श्री दशरथ चैहान ने बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हाजी मुबीन अहमद आजमी पूर्व विधायक जनपद आजमगढ़ और आजमगढ़ के उलेमा कौसिंल के सदस्य श्री जावेद अहमद जिला पंचायत सदस्य एवं श्री अब्दुल रहमान अंसारी उर्फ पप्पू, कौमी एकता दल के नेता श्री आजम नाऊ पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्री संजय सिंह पूर्व अध्यक्ष डी0ए0वी0 तथा जमालुद्दीन अंसारी, समाजसेवी ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मोहम्मदी खीरी के पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री जयकरन बाजपेयी (नंगू) ने समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताई। लखीमपुर खीरी के बसपा नेता श्री डी0पी0 सिंह चैहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भी बसपा छोड़कर आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आज लखनऊ में लगभग सवा सौ अधिवक्ताओं ने समूह में आकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। इनका नेतृत्व श्री सौरभ यादव, श्री जयंत एवं श्री अभिषेक औदीच्य एडवोकेट नें किया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि इन नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और सन् 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की लक्ष्य पूर्ति में सहायक होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in