Categorized | लखनऊ.

जन स्वाभिमान यात्रा को लेकर जनता एवं कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है

Posted on 12 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.रमापति राम त्रिपाठी जी ने प्रेस को सम्वोधित करते हुए बताया कि यात्रा को लेकर जनता एवं कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। इन यात्राओं से प्रदेश सरकार का सफाया तय है। उन्होने कहा कि जन स्वाभिमान यात्रा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगी। जन स्वाभिमान यात्रा 13 अक्टूवर को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नेतृत्व में दीनदयाल धाम मथुरा से प्रारम्भ होगी। जन स्वाभिमान यात्रा के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, जनता दल यू के अध्यक्ष शरद यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, समेत अनेक वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। पार्टी की इस यात्रा का उद्देश्य वर्तमान सरकार के घोटालों व जन उत्पीड़न तथा भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा करना है। सरकार में भ्रष्ट मंत्रियों की भरमार है उसमें से चार के खिलाफ अभियोग में मामले दर्ज हो चुके हैं। इस पार्टी के ज्यादातर सांसद व मंत्री भ्रष्टाचार के मामलो में लिप्त हैं। मुख्यमंत्री मायावती इन मंत्रियों को पद से तो हटा देती हैं लेकिन पार्टी की सदस्यता से  नहीं हटाती हैं।
श्री त्रिपाठी के मुताबिक मुख्यमंत्री को अपनी और मंत्रियों की सम्पत्तियों के बारे में एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। मायावती को जनता की सुध नही हैं और उनकी ओर से जनता दरवार तक बंद कर दिया गया है। जनता की बात सुनने वाली पंचायत भी लगना बन्द हो गयी हैं। इससे जनता के स्वाभिमान पर लगी चोट के चलते जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। जनता के हित को देखते हुए भाजपा द्वारा जन स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश को गढ्ढे में ढकेलने में बसपा के साथ-साथ सपा भी उतनी ही दोषी है और काॅग्रेस भी आॅखे बन्द किये हुए बैठी है।
प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष अनिल महाजन, जिलाध्यक्ष महेष बघेल, प्रदेश प्रवक्ता हरिद्वार दुबे, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद भानु प्रताप वर्मा, मेयर अजुला सिंह माहौर, विधायक जगन गर्ग, प्रमोद गुप्ता, नवीन जैन, कार्यक्रम संयोजक विजय शिवहरे, अरूण पाराशर, अर्पित चित्रांश, आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in