Categorized | लखनऊ.

सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी ने उ0प्र0 की पहचान भ्रष्टाचार से पीड़ित राज्य के रूप में बना दी है

Posted on 12 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उ0प्र0 चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी ने उ0प्र0 की पहचान भ्रष्टाचार से पीड़ित राज्य के रूप में बना दी है। देश ही नहीं दुनिया में आर्दश एवं नैतिकता के प्रतीक मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की जन्म स्थली रहे उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार के भ्रष्टाचार की धारा से जन-जन पीड़ित है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के घपलों और घोटालों व जुर्म के खिलाफ भाजपा ब्लैक पेपर जारी करेगी। उन्होंने बताया कि कल से शुरू हो रही जनस्वाभिमान यात्रा के समापन के अवसर पर 17 नवम्बर को अयोध्या में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी जी उपस्थित रहेंगे। वे आज वाराणसी में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
श्री मिश्र ने कहा उ0प्र0 में बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है गरीब को रोटी मरीज को उपचार नहीं मिल पा रहा उद्यम और उद्योग तो लगे नहीं किसानों की जमीनों को सत्ताधारी दल के नेताओं ने सुनियोजित ढं़ग से हथियाने का षड़यन्त्र रच डाला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का स्वाभिमान गिरवी रख दिया इसीलिए कांग्रेस को न देश की चिन्ता है न आम आदमी की। बसपा ने तो स्वाभिमान का कारोबार शुरू कर दिया बसपा सरकार के पत्थर के कारोबार का पूरा मिर्जापुर गवाह है। दलित स्वाभिमान के नाम पर मूर्तियों और स्मारकों का निर्माण कराकर बसपा नेताओं ने अरबों रूपये अपनी जेब में भर लिये है। सपा भी सिर्फ हल्ला बोल और हिंसा जानती है आमजन का स्वाभिमान उसके एजेण्डे में नहीं है। ऐसे में जनसंवाद के माध्यम से आमजन को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के और उ0प्र0 की तकदीर को बदलने के लिए एवं भ्रष्टाचार और अपराध की जननी बसपा सरकार के कुशासन से राज्य को मुक्ति दिलाते हुए उ0प्र0 और राज्य में रहने वाले आमजन के गौरव और स्वाभिमान को वापस लाने के लिए भाजपा ने बसपा सरकार के भ्रष्टाचार, अपराध और प्रसाशनिक आतंकवाद के खात्मे का संकल्प लेकर जन स्वाभिमान यात्रा निकालने का फैसला लिया।
श्री मिश्र ने कहा कि जब सरकार तानाशाही रवैया अपना कर लोकतंत्र का गला घोटती है तो अपनी बात रखने के लिए जनता से सीधा संवाद ही एक सशक्त माध्यम है। जिसका बीजेपी प्रयोग कर रही है। वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोट रही है। संवैधानिक संस्थाओं का लगातार अवमूल्यन हो रहा है। लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ से लेकर करके समाज के सभी वर्ग उत्पीड़न के शिकार हो रहे है। उ0प्र0 में लोकतंत्र के बजाय राजतंत्र चल रहा है। आम आदमी की कौन कहे प्रदेश के सांसद विधायक भी अपनी बात कह सकने में नाकाम है। जन अभिव्यक्ति का कोई स्थान नहीं रह गया है। राज्य का पुलिस तंत्र बच्चों के अपहरण, दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न, की घटनाओं  को रोकने में अपने को असहाय नजर आया वही राजनैतिक आन्दोलन व प्रर्दशनों को कुचलने के लिए निर्ममता की सारी हदें पार कर गया । लोकतंात्रिक संस्थाओं का इस हद तक अवमूल्यन किया गया सरकार सदन को चलाकर जन समस्याओं के निराकरण में सहभागी बनने के बजाय उसको ;सदनद्ध कोरम भर ही चला रही है यह प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए घातक है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान शासन और उसकी मुखिया का भी लोकतंत्र में न तो आस्था और विश्वास रहा है पहले पंचायत चुनाव टाले गये इसके बाद बाहुबलियों ,पुलिस प्रशासन के बल पर उसको कब्जाने का काम किया गया और अब निकाय चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित जानकर उसको भी टाल दिया गया प्रदेश की पुलिस बसपा के कैडर की तरह काम कर रही है। इसका डीजीपी;डायरेक्ट गर्वन बाई पार्टीद्ध बन गया है। इसके चलते प्रशासन इतना निरकुंश हो गया  कि जनता का सेवक अधिकारी मालिक बन गया है और जनता द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधि चाहें वह सत्ता पक्ष का क्यों न हो उसकी हिम्मत और हैसियत अपनी बात कहने की नही रह गयी है। वह जनता की फरियाद किससे और कहां कहें? कांग्रेस सपा बसपा नीतियों नीयत और नैतिकता से एक है उसका समय-समय पर एक होने का परिचय दिया है। चाहें सदन में विभिन्न मुद्दों पर समर्थन या वाकआउट करके दिया है। ये तीनांे प्राइवेट लि0 या फैमिली कन्र्सन बन गयी है। केन्द्र और प्रदेश सरकार के मंत्री बराबरी पर जेल जा रहे है। जहां केन्द्र के आधा दर्जन मंत्री जेल में है वही प्रदेश के दर्जनों मंत्री जेल की हवा खा रहे है और कुछ उस ओर बढ़ रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in