Categorized | लखनऊ.

13 अक्टूबर से दो बड़ी जन स्वाभिमान यात्रा शुरू हो रही है

Posted on 11 October 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह ने बताया प्रदेश सरकार के काले कारनामों, विफलताओं तथा भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए उत्तर प्रदेश में आगामी 13 अक्टूबर से दो बड़ी जन स्वाभिमान यात्रा शुरू हो रही है। जिसके माध्यम से जन जागरण के द्वारा इस भ्रष्ट सरकार की ताबूत में आखिरी कील ठोंकने का काम होगा।
श्री सिंह ने दोनों यात्राओं का विवरण देते हुए कहा कि एक यात्रा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा से भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नेतृत्व में निकलेगी। जिसे राजग के राष्ट्रीय संयोजक शरद यादव तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता श्रीमती सुषमा स्वराज तथा राज्य सभा के नेता विपक्ष राज्यसभा अरूण जेटली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर उ0प्र0 के पूर्व अध्यक्ष विनय कटियार व रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व सांसद रामनाथ कोविन्द आदि प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने  बताया उसी दिन दूसरी यात्रा भगवान विश्वनाथ की नगरी काशी के भारत माता मंदिर से शुरू होगी जिसका नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र करेेंगे। इस यात्रा को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा वाराणसी के संासद डा0 मुरली मनोहर जोशी, सुश्री उमा भारती, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, राष्ट्रीय महामंत्री तथा उ0प्र0 के प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, उ0प्र0 विधानमंडल दल के नेता ओमप्रकाश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केसरीनाथ त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, स्वतंत्रदेव सिंह, केदारनाथ सिंह, प्रदेश महामंत्री डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, वाराणसी के महापौर कौशलेन्द्र सिंह एवं पूर्व सांसद विद्या सागर सोनकर आदि उपस्थित रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in