Categorized | लखनऊ.

माननीया मुख्यमंत्री जी की वरिष्ठ पत्रकार श्री विद्यासागर के निधन पर शोक संवेदना

Posted on 11 October 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री विद्यासागर की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री सागर का आज यहां निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री सागर की मृत्यु से पत्रकारिता जगत की बड़ी क्षति हुई है। उन्हांेने कहा कि श्री सागर ने एक पत्रकार के रूप में उत्कृष्ट सेवायें दीं और अपनी मेहनत से उन्होंने एक ऊंचा मुकाम हासिल किया।
श्री विद्यासागर अंग्रेजी दैनिक हिन्दुस्तान टाइम्स के लखनऊ स्थित पूर्व विशेष संवाददाता थे। उन्होंने कई अन्य समाचार पत्रों में भी कार्य किया। श्री सागर का शुमार लखनऊ के गणमान्य लोगों में किया जाता था।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने श्री सागर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in