मिलावटी सरसों तेल के 17 ड्रम पकड़े गए

Posted on 11 October 2011 by admin

दीपावली पर्व के निकट आते ही नकली खाद्य पदार्थो की मंडी भी गरमाने लगी है। मंगलवार की सुबह पुलिस ने मिलावटी सरसों के तेल से भरे 17 ड्रम पकड़े, परन्तु मामला रफा-दफा कर दिया गया।
नगर में नकली जीरा, सौंफ, अजवाइन, पोस्ता, देशी घी, बीड़ी के बाद नकली सरसों के तेल का कारोबार बड़े जोरों से जारी है और फल फूल भी रहा है। खाद्य विभाग व पुलिस की मिली भगत से नकली खाद्य सामग्री का उत्पादन करने वाले माफिया बे-रोक-टोक पूरे क्षेत्र में सप्लाई कर आम आदमी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जलालाबाद में नल वाली गली स्थित गोदाम से 17 ड्रम सरसों का तेल बिक्री के लिए जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 17 में से छह ड्रमों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आयी बाकी बचे ड्रम ठेली चालक गलियों में लेकर भाग निकले। इधर कोतवाली से पुलिस ने ड्रम छोड़ दिए।
जनपद में कानपुर से हूबहू सरसों के तेल जैसा दिखने वाला केमिकल लाया जाता है। उसमें भूसी का तेल, कटैया के बीज का तेल, सेंट आदि मिलाकर तेल को कम रेट पर क्षेत्र के दुकानदारों में सप्लाई कर दिया जाता है।
उधर, फूड इंस्पेक्टर जावेद अख्तर ने बताया कि नकली सरसों के तेल के कारोबार की सूचना उनके पास है। बहुत जल्द अभियान चलाकर इन लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। आज जो पुलिस ने तेल के ड्रम पकड़े थे उनकी सूचना उन्हें नहीं है। यदि सूचना दी जाती तो सैम्पलिंग अवश्य की जाती।
एसडीएम शिवरतन लाल वर्मा ने बताया कि त्योहार पर नकली खाद्य सामग्री की जांच हेतु अभियान चलाया जाएगा। इस धंधे में लिप्त माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही अवश्य की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी चन्द्रकांत मिश्रा कहते हैं कि तेल पकड़े जाने की सूचना उन्हें मिली थी। परन्तु मामला उनके संज्ञान में पूरी तरह नहीं आया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in