Categorized | लखनऊ.

अन्तर्राष्ट्रीय प्री-प्राइमरी प्रधानाचार्य सम्मेलन का शुभारम्भ सी.एम.एस. में आज

Posted on 11 October 2011 by admin

अमेरिका, सिंगापुर, नीदरलैण्ड, श्रीलंका, नेपाल व  देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे शिक्षाविद्ों का भव्य स्वागत

icppp-2011सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय प्री-प्राइमरी प्रधानाचार्य सम्मेलन (आई.सी.पी.पी.पी.-2011)’’ कल दिनाँक 12 अक्टूबर से सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में प्रारम्भ हो रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु देश-विदेश के शिक्षाविदों, प्रधानाचार्यो व शिक्षकों के आगमन का सिलासिला लगातार जारी है। सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु आज अमेरिका, सिंगापुर, नीदरलैण्ड, श्रीलंका, नेपाल व देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे शिक्षाविद्ों का लखनऊ सरजमीं पर भव्य स्वागत हुआ। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल के इनोवेशन विंग द्वारा प्री-प्राइमरी स्तर की शिक्षा पद्धति में क्रान्तिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन 12 व 13 अक्टूबर को सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, अमेरिका, इंग्लैण्ड, अर्जेन्टीना, फिनलैंड, सिंगापुर, नीदरलैण्ड व भारत के 17 राज्यों से 500 से अधिक शिक्षाविद, प्रधानाचार्य व शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु आज लखनऊ पधारने वाली प्रख्यात हस्तियों में सिंगापुर से पधारी प्रख्यात शिक्षाविद् सुश्री स्टेला फर्नांडीज, नीदरलैंड से पधारी एसोसिएशन माॅन्टेसरी इण्टरनेशनल (ए.एम.आई.), की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री लिन लाॅरेन्स, अमेरिका से पधारे श्री राबर्ट साॅण्डर्स, श्रीलंका के राॅयल इण्टरनेशनल स्कूल से पधारे श्री सुनील टेनाकून आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा विभिन्न अलग-अलग देशों व देश के विभिन्न प्रान्तों से भी शिक्षकों के कई दल लखनऊ पधारे जिनका सी.एम.एस. के छात्रों व शिक्षकों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं रोली चन्दन का टीका लगाकर भारतीय परम्परानुसार भव्य स्वागत किया। देश-विदेश से पधारे ये शिक्षाविद् लखनऊ की सरजमीं पर हुए अपने हार्दिक स्वागत से अभिभूत नजर आ रहे थे। श्री शर्मा ने बताया कि आज देर रात्रि व कल प्रातः तक देश-विदेश से शिक्षाविदों के आने का सिलसिला जारी रहेगा।
श्री शर्मा ने बताया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन कल 12 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे से सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडीटोरियम में प्रारम्भ हो रहा है तथापि सायं 5.00 बजे सी.एम.एस. छात्र देश-विदेश से पधारे शिक्षाविदों के सम्मान में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन माॅन्टेसरी इण्टरनेशनल (ए.एम.आई.), नीदरलैण्ड के प्रेसीडेन्ट श्री आन्द्रे रोबरफ्राइड मुख्य अतिथि होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मैरिट रोबरफ्राइड एवं सम्माननीय अतिथि के रूप में सुश्री लिन लाॅरेन्स, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ए.एम.आई., उपस्थित रहेंगी। श्री शर्मा ने बताया कि इस दो-दिवसीय सम्मेलन में प्री-प्राइमरी के नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए नवीन शैक्षिक तकनीकों के आदान-प्रदान एवं नवीन शैक्षिक उपकरणों एवं टीचिंग मेथड्स पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके अलावा देश-विदेश के शिक्षाविद् प्री-प्राइमरी शिक्षा पद्धति पर गहन विचार-विमर्श करेंगे। इसके अलावा देश-विदेश से पधारे शिक्षाविद् कल 12 अक्टूबर को अपरान्हः 1.15 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से रूबरू होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in