Categorized | लखनऊ.

शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

Posted on 10 October 2011 by admin

10-10-a समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कल सीवर टैंक की सफाई में जहरीली गैस केे शिकार बने बाबूलाल इलाहाबादी के दो बेटों की मौत पर आज उनके मार्टिनपुरवा, लखनऊ स्थित घर पर जाकर शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्री बाबूलाल इलाहाबादी  समाजवादी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता हैं।
श्री यादव ने शोक विह्वल श्री बाबूलाल एवं उनकी पत्नी को धीरज बंधाया और यथासम्भव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होने कहा मार्टिनपुरवा का क्षेत्र मुख्यमंत्री निवास के निकट है फिर भी आजादी के 64 वर्षो बाद भी यहां सीवर लाइन न पड़ना घोर आश्चर्यजनक और निन्दनीय हैं। यहां के लोग अभी भी बाहर शौच के लिए जाने को मजबूर है। उन्होने नगर निगम के सफाई कर्मी ज्वाला की मृत्यु पर भी दुःख प्रकट किया और मानवीय आधार पर उसके परिवार को सहायता दिए जाने की मांग की।
श्री अखिलेश यादव के साथ इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान “बबलू,“ पूर्व विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा, विजय यादव, सुशील दीक्षित, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in