‘‘इण्डिया अगेन्टस करेप्शन’’ मूवमेंट को और अधिक शक्तिशाली बनाये युवा: गंगू

Posted on 10 October 2011 by admin

11 नवम्बर को अन्ना टीम करेगी जन जागरण यात्रा का सूत्रपात
लखनऊ के झूलेलाल पार्क मे एक आमसभा के पश्चात 11 नवम्बर को अन्ना टीम अरविंद केजरीवाल, किरन बेदी, प्रशांत भूषण, मनीष सिसोदिया व संजय सिंह के नेतृत्व में जन जागरण यात्रा का सूत्रपात करेगी। जिसमें शाहजहंापुर की सिविल सोसाइटी के लोगों को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। ताकि ‘‘इण्डिया अगेन्टस करेप्शन’’ मूवमेंट को और अधिक शक्ति मिल सके।
उक्त कथन लोक जनशक्ति अभियान के संयोजक व व्यापारी नेता चंद्रवीर गंगू ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहे। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर की जनता को आगे आकर अपना नाम, पता, मोबाइल नम्बर व दो फोटो लगाकर नामांकन फार्म भरना है और यह भी ध्यान रहे कि अभियान से जुड़ने वाले व्यक्ति किसी राजनीतिक पार्टी से सम्बद्ध न हो। ऐसे व्यक्ति हो जो तन-मन व धन देकर भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज उठाकर, धरना-प्रदर्शन कर सकें। इसके लिए देश के कर्णधारों अर्थात छात्रों को इसमें वरीयता दी जायेगी।
श्री गंगू ने बताया कि अभियान में शामिल होने के लिए फार्म प्राप्त करने हेतु स्वर संगम पब्लिसिटी सर्विस, सरदार पटेल हिन्दू इण्टर कालेज रोड पर सम्पर्क करें। अभियान को सफल बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन 16 अक्टॅबर को सायं 6 बजे खिरनीबाग स्थित धर्मशााला में आयोजित की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in